
21 people in Bihar died after drinking poison liquor
नई दिल्ली। ज़हरीली शराब की वजह से बिहार के दो जिलों में पिछले दो दिनों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 16 लोग गंभीर हालत में हैं। दीपावली के इस पावन अवसर पर इन लोगों के घरों की खुशियां छिन गई है। ज़हरीली शराब के सेवन से गोपालगंज में पिछले दो दिनों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 7 लोगों की हालत गंभीर है। इनमें से 3 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। वहीं बेतिया में ज़हरीली शराब के सेवन से पिछले दो दिनों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 9 लोगों की हालत गंभीर है।
बेतिया प्रशासन ने बताया मामला संदिग्ध
बेतिया में ज़हरीली शराब के सेवन से हुई इस घटना को के बारे में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन लोगों की मौत का कारण साफ हो पाएगा। वहीं बेतिया के डीएम कुंदन कुमार ने इस मामले को संदिग्ध बताया है और मेडिकल टीम भेजकर इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।
चार लोगों को शराब तस्करी के मामले में किया गिरफ्तार
जहरीली शराब के इस मामले में चार तस्करों छोटे लाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में इन चारों ने बताया कि ये लोग काफी समय से शराब तस्करी से जुड़े हुए हैं। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों को भी ढूंढ रही है।
विपक्ष ने सरकार पर किया हमला
ज़हरीली शराब से लोगों की मौत के मामले पर राजद ने बिहार सरकार पर हमला किया है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने ट्वीट करते हुए कहा "ये है आपकी शराबबंदी का क्रूर सच मुख्यमंत्री जी....लेकिन आपको न चिंता करनी है और ना ही चिंतन...बस चुनाव 'येन केन प्रकारेण' जीत लिए जाएँ.....बाकी जनता भुगते...परिवार बर्बाद हो जाएँ...आपको क्या?"
Published on:
4 Nov 2021, 3:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.