राष्ट्रीय

‘कोई दंगा-कर्फ्यू नहीं होगा, माफिया-मौलाना सड़कों पर’, बंगाल चुनाव से पहले गरजे CM योगी

Yogi Adityanath: बंगाल इलेक्शन से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि भाजपा सरकार बनती है तो यहां गोहत्या बंद हो जाएगा…कोई दंगा या कर्फ्यू नहीं होगा।

2 min read
Apr 16, 2026
फोटो में सीएम योगी (सोर्स: ANI)

BJP Rally Asansol Yogi Adityanath: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अडियनाथ ने आसनसोल में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए सत्ताधारी टीएमसी (TMC) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अगर BJP सत्ता में आती है, तो राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, दंगे और कर्फ्यू खत्म होंगे और गोहत्या पर भी रोक लगेगी।

योगी आदित्यनाथ ने TMC सरकार पर माफिया राज चलाने का आरोप लगाया और कहा कि डबल इंजन सरकार आने से विकास तेज होगा और अपराध पर लगाम लगेगी। बाराबनी सीट से BJP उम्मीदवार अरिजीत रॉय के समर्थन में आयोजित इस रैली में उन्होंने जनता से बदलाव की अपील की।

बता दें रैली में भारी भीड़ देखी गई, उत्साही समर्थक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए छतों, गाड़ियों और पेड़ों पर चढ़ गए।

सीएम योगी ने TMC पर साधा निशाना

सत्ताधारी TMC पर निशाना साधते हुए, आदित्यनाथ ने वोटरों से न डरने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने BJP के झंडे हटाकर और समर्थकों पर दबाव डालकर कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP सरकार बंगाल की समस्याओं को डबल स्पीड से हल करेगी। उन्होंने TMC पर आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों में राज्य में डर, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ी है।

उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में रेत, कोयला और जमीन माफिया सक्रिय हैं और विकास के लिए भेजे गए पैसे का गलत इस्तेमाल हो रहा है। यूपी से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि वहां अब शांति है, विकास हो रहा है और माफिया पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

BJP गोहत्या की इजाजत नहीं देगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि BJP की सरकार बनने पर गोहत्या की अनुमति नहीं दी जाएगी और हिंदुओं की एकता मजबूत की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में न दंगे होंगे और न ही कर्फ्यू, बल्कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहेगी।

उन्होंने कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों और TMC पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने बंगाल में पहचान का संकट पैदा किया है और राज्य को अपराध व भ्रष्टाचार की ओर धकेल दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा और खेती में गिरावट आई है। उन्होंने बंगाल की पुरानी विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य हमेशा देश को दिशा देता रहा है। अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बंगाल को अराजकता से मुक्त करें और उसकी पुरानी पहचान वापस लाएं, साथ ही BJP के वादों के अनुसार सुरक्षा, विकास और खुशहाली लाने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें

अंडमान सागर में बड़ा हादसा: म्यांमार जा रहा जहाज पलटा, 250 से ज्यादा लोग लापता
Also Read
View All