राष्ट्रीय

Congress CWC Meet: 26 जनवरी से संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा होगी शुरू, कांग्रेस CWC में ये प्रस्ताव हुए पास

Congress CWC Meet: कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति(CWC) की बैठक आयोजित हुई।

2 min read
Dec 26, 2024
Congress CWC Meet

Congress CWC Meet: कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि CWC की बैठक (Congress CWC Meet) में हमने दो प्रस्ताव पेश किए। एक महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर और दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव के रूप में। चर्चा में 50 से अधिक नेताओं ने भाग लिया। अंततः हमने एक वर्ष के लिए बड़े पैमाने पर राजनीतिक अभियान चलाने का निर्णय लिया। 2025 में कांग्रेस का संगठनात्मक सुधार कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके अलावा 26 जनवरी 2025 से एक साल चलने वाली संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू की जाएगी। बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी।

संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा करेंगे शुरू

बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ शुरू करेंगे। हर राज्य में यह यात्रा होगी और सभी वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। इसमें संविधान को लेकर, आर्थिक व्यवस्था को लेकर, लोकतंत्र को लेकर, इलेक्शन को लेकर और अडानी को लेकर सभी मुद्दे इसमें शामिल होंगे। जैसा हम मानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को 'संजीवनी' मिली और हमारे राजनीति में ये एक परिवर्तनकारी क्षण था उसके बाद 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' हुआ और अब एक साल के लिए 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' होगा।

जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली करेंगे आयोजित

कांग्रेस नेता रमेश ने आगे कहा कि बेलगावी में कल हम जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली आयोजित करेंगे, फिर इसे आगे तक ले जाएंगे। इसके बाद एक साल के लिए संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने आप के अल्टीमेटम पर कहा कि हमें इंडिया ब्लॉक की फिक्र है। हम इंडिया गठबंधन के हिमायती हैं। बता दें कि गुरुवार को आप ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था कि अगर अजय माकन (Ajay Maken) पर कांग्रेस कोई एक्शन नहीं लेती है तो वह इंडिया गठबंधन में शामिल दूसरे दलों से कांग्रेस को बाहर निकालने की मांग करेंगे।

राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट

बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि बेलगावी में हुई विस्तारित CWC की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक में हमारा नव संकल्प - संविधान की रक्षा के लिए हम संगठित हैं, संकल्पित हैं, समर्पित हैं!

Published on:
26 Dec 2024 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर