राष्ट्रीय

UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने सपा से 181 सीटों की मांग की है। राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव, 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और इमरान मसूद की नई जिम्मेदारी के जरिए कांग्रेस यूपी में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की रणनीति बना रही है।
3 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 2:41 PM IST
Congress Demands 181 Seats in Uttar Pradesh
यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत तेज (Photo-IANS)

SP Congress Alliance 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों द्वारा तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। हालांकि इस बार कांग्रेस की मांग कुछ सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपने पिछले लोकसभा चुनाव में बढ़े वोट प्रतिशत, राहुल गांधी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को आधार बना रही है। इसके साथ ही ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है।

181 सीटों पर दावेदारी पेश कर रही कांग्रेस

दरअसल, प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 181 सीटें मांगी है। जबकि सपा महज 55-60 सीटें देने पर ही अड़ी है। अब सवाल उठता है कि यूपी में कांग्रेस ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी क्यों पेश कर रही है? क्या लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की प्रदेश में राजनीतिक स्थिति बदल गई है? 

इन सभी सवालों का जवाब समझने के लिए पिछले दो विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को समझना होगा। 

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस को करीब 6.25 प्रतिशत वोट मिले थे और महज 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा। इस चुनाव में पार्टी को 2.37 प्रतिशत वोट मिले थे और 2 ही सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी बढ़ा था। 

वहीं पार्टी का कहना है कि 2022 के मुकाबले में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है और गठबंधन के भीतर उसकी चुनावी उपयोगिता भी सामने आई है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी प्रदर्शन

चुनाववोट प्रतिशतसीटें
विधानसभा 20176.25%7 / 403
विधानसभा 20222.33%2 / 403
लोकसभा 20249.46%6 / 17*
गठबंधन / पार्टीकुल सीटें जीतींकुल लोकसभा सीटें
INDIA गठबंधन4380
कांग्रेस617

2024 के लोकसभा चुनाव ने कांग्रेस को नई राजनीतिक जमीन दी

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस और सपा ने मिलकर लड़ा था। प्रदेश की 80 में से इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सपा के साथ गठबंधन करने का फायदा मिला। 

हालांकि लोकसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत और 6 सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस की रणनीति में बदलाव आया है। 

1- गठबंधन में मोलभाव की क्षमता: सीट शेयरिंग को लेकर सपा के साथ मोलभाव कर रही है। कांग्रेस चाहती है कि जहां उसका प्रभाव ज्यादा है, उन सीटों को सपा छोड़ दे। इसके साथ ही अपने सांसदों के क्षेत्र वाली विधानसभा सीटों की मांग कर रही है।

2- कार्यकर्ताओं में राजनीतिक सक्रियता; लोकसभा चुनाव में मिली जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दोबारा सक्रिय कर दिया है। रायबरेली, अमेठी, सीतापुर, सहारनपुर और प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में पार्टी के लिए राजनीतिक चर्चा का आधार बना।

3- राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका: लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली से जीत दर्ज की। इसके बाद वे नेता प्रतिपक्ष भी बने। इससे कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की राजनीति में अधिक प्रमुखता मिली। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की राजनीतिक दावेदारी के रूप में दिखाई देता है।

राहुल गांधी का प्रभाव कितना बढ़ा और कांग्रेस इसे सीटों से कैसे जोड़ रही है?

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी का राजनीतिक प्रभाव बढ़ा है। वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। इसके अलावा मोदी सरकार को संविधान, आरक्षण, जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय समेत कई मुद्दों पर घेरा है। उत्तर प्रदेश में इन मुद्दों की राजनीतिक प्रासंगिकता भी दिखाई दी।

कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि राहुल गांधी की देशव्यापी लोकप्रियता और उनकी राजनीतिक सक्रियता ने INDIA गठबंधन को उत्तर प्रदेश में मजबूती दी। इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण रायबरेली और अमेठी का लोकसभा चुनाव रहा।

  • राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव जीतकर संसद में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक उपस्थिति को मजबूत किया।
  • अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की स्मृति ईरानी को हराया।
  • सपा और कांग्रेस के संयुक्त चुनाव प्रचार ने विपक्षी वोटों के बिखराव को कम करने में भूमिका निभाई।

यही कारण है कि कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय पहचान को उत्तर प्रदेश में अपनी संगठनात्मक और चुनावी हिस्सेदारी बढ़ाने के तर्क के रूप में प्रस्तुत कर रही है।

इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पीछे क्या है रणनीति?

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। अराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। 

इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे पार्टी मुस्लिम वोट बैंक पर अपनी पकड़ बनाना चाहती है। मसूद का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छा खासा प्रभाव है। 

Updated on:
23 Nov 2026, 2:41 PM IST
Published on: