Godhra Case Convict: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को साल 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के एक दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्र कैद की सजा पर रोक लगा दी है। उसे मेडिकल आधार पर जमानत दी गई है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने सजा पर रोक लगाई है। कोर्ट ने गौर किया कि पाड़ा 18 साल से अधिक समय से जेल में है और वह कई बीमारियों से जूझ रहा है। ऐसे में कोर्ट ने उसकी सजा पर रोक लगाई है।