23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘किसी के बाहरी समर्थन की ज़रूरत नहीं’, लोवी एशिया पावर इंडेक्स में भारत के तीसरे स्थान पर रहने पर मनीष तिवारी का बयान

‘किसी के बाहरी समर्थन की ज़रूरत नहीं’, लोवी एशिया पावर इंडेक्स में भारत के तीसरे स्थान पर रहने पर मनीष तिवारी का बयान

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत को तीसरी रैंकिंग हासिल हुई है। इस पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 2:50 PM IST

Manish Tewari

मनीष तिवारी (Photo - ANI)

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स (Lowy Institute's Asia Power Index) 2026 में भारत (India) को सभी देशों में से तीसरी रैंकिंग मिली है। इस पर कांग्रेस (Congress) सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) का बयान सामने आया है। तिवारी ने कहा है कि एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति स्थापित करने के लिए भारत को किसी बाहरी समर्थन की ज़रूरत नहीं है।

भारत हमेशा से ही रहा है बड़ी शक्ति

तिवारी ने आगे कहा, "लोवी इंस्टीट्यूट ऑस्ट्रेलिया का एक जाना-माना थिंक टैंक है। उन्होंने एक रिपोर्ट जारी की है। हालांकि मैंने अभी तक उनकी यह रिपोर्ट नहीं पढ़ी है। उनके पास टेक्नोलॉजी इंडेक्स और मेजर पावर इंडेक्स जैसे सूचकांक हैं। दुनिया में भारत की अपनी एक स्थिति रही है, जो 1947 से चली आ रही है। भारत हमेशा से ही एक बड़ी शक्ति रहा है। अपनी असल क्षमताओं को जानने के लिए हमें किसी और के बाहरी समर्थन की जरूरत नहीं है। बस इतना कहना काफी है कि थिंक टैंक समय-समय पर ऐसी रिपोर्ट्स पेश करते रहते हैं। लोवी इंस्टीट्यूट एक सम्मानित संस्थान है और मैं निश्चित रूप से उनकी रिपोर्ट को देखूंगा।"

कितना है भारत का पावर स्कोर?

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत ने तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। विदेशों में किए जाने वाले निवेश (आउटबाउंड इन्वेस्टमेंट) में करीब 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी का भी भारत के प्रदर्शन पर असर पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार इस साल भारत का क्षेत्र में प्रभाव बढ़ा है। इसके पीछे कूटनीतिक स्थिति, रक्षा संबंधों, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में हुआ सुधार मुख्य कारण रहे। इस इंडेक्स में अमेरिका (United States of America) पहले और चीन (China) दूसरे स्थान पर हैं।

भारत का फ्यूचर रिसोर्सेज़ स्कोर बढ़ा

इस इंडेक्स के अनुसार भारत का 'भविष्य के संसाधनों' (फ्यूचर रिसोर्सेज़) वाला स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया है। यह बेहतर आर्थिक पूर्वानुमान और भविष्य के अवसरों को दर्शाता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था और कूटनीति के परिणाम मिले-जुले रहे, लेकिन एशिया में भारत का प्रभाव और ज़्यादा बढ़ा है।