राष्ट्रीय

‘सतीशन को केरल CM नहीं बनने देना चाहते थे वेणुगोपाल, हाईकमान पर दबाव भी डाला’, केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा

congress kerala leadership: केरल सीएम पद को लेकर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वेणुगोपाल ने हाईकमान पर दबाव डालकर फैसला प्रभावित करने की कोशिश की।

2 min read
वीडी सतीशन और वीसी वेणुगोपाल। (फोटो- ANI)

कांग्रेस में केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा कर दी गई है। इस बीच, जनता दल (सेक्युलर) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बड़ा दावा किया है।

उन्होंने खुलकर कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन केसी वेणुगोपाल ने पार्टी हाईकमान के जरिए फैसले को प्रभावित करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें

केरल CM पद गंवाने के बाद KC वेणुगोपाल का क्या है आगे का प्लान? कांग्रेस सांसद ने मुलाकात के बाद दिया बड़ा हिंट

कई कार्यकर्ता सतीशन को कर रहे थे सपोर्ट

कुमारस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सतीशन जी को मुख्यमंत्री देखना चाहते थे। लेकिन हाईकमान के रास्ते वेणुगोपाल जी ने इस प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।

हालांकि उन्होंने आगे पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह कांग्रेस के संगठनात्मक मुद्दों में दखल नहीं देना चाहते।

यूडीएफ की बड़ी जीत के बाद नया फैसला

4 मई को विधानसभा चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद यूडीएफ गठबंधन की शानदार वापसी हुई थी। इस जीत में वीडी सतीशन की अगुवाई अहम रही।

कांग्रेस ने आखिरकार उन्हें विधायक दल का नेता चुना और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला भी इस पद की दौड़ में थे, लेकिन अंत में सतीशन के नाम पर मुहर लगी।

सतीशन का पहला बयान

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वीडी सतीशन ने कहा- मैं अपनी पार्टी और एआईसीसी लीडरशिप का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं के समर्थन को भी सराहा।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सतीशन को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- वीडी सतीशन जी को केरल कांग्रेस विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने जाने पर हार्दिक बधाई। यह उनकी मेहनत, समर्पण और पार्टी के प्रति लगन का सही सम्मान है। चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ मैं भी रहा और उनकी नियुक्ति से बहुत खुशी हुई है।'

थरूर ने यह भी कहा कि यूडीएफ की जीत पूरे गठबंधन की सामूहिक जीत है। अब सभी सीनियर नेता और सहयोगी पार्टियां मिलकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।

कांग्रेस में चला था जोर आजमाइश

सूत्रों के मुताबिक, केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी चर्चा और लॉबी चल रही थी। वेणुगोपाल को हाईकमान का करीबी माना जाता है, जबकि सतीशन स्थानीय स्तर पर ज्यादा लोकप्रिय रहे।

कुमारस्वामी के बयान से यह साफ होता है कि पार्टी के अंदर भी राय एक नहीं थी। कुमारस्वामी ने हालांकि यह भी कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और वह इसमें ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन उनका एक बयान ही काफी है कि केरल कांग्रेस में सब कुछ एकदम सहज नहीं चला।

ये भी पढ़ें

पेशे से वकील, 1996 में लड़ा पहला चुनाव, मिली थी हार अब बनेंगे केरल के नए CM, जाने कौन हैं वीडी सतीशन
Also Read
View All
अरविंद केजरीवाल सहित AAP नेताओं की फिर बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने आपराधिक अवमानना ​​की कार्रवाई की शुरू

सोना खरीदारों और ज्वेलर्स के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गया नियम, भारत सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा

केरल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! जो थे मुख्यमंत्री बने विपक्ष के लीडर, और प्रतिपक्ष नेता वी.डी. सतीशन संभालेंगे CM की कुर्सी

Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy: पीएम मोदी के बाद नेताम समेत छत्तीसगढ़ के इन 3 मंत्रियों ने छोड़ा प्रोटोकॉल काफिला

क्या अपने ही आरोपों से पलट गए पवन खेड़ा, फर्जी दस्तावेज और विदेशी संपत्ति मामले में घिरे नेता, 25 मई को होंगे पेश