राष्ट्रीय

पंजाब में अमरिंदर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की अटकलों पर चरणजीत सिंह चन्नी का आया बयान, जानें क्या कहा

Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बदलने का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट के आने से पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जगी है।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2026, 11:59 AM IST
Charanjit Singh Channi on Punjab Law and Order
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Photo-IANS)

Charanjit Singh Channi on Raja Warring Replacement: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें तेज हो गई है। इस पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अधिकार है और मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का भी विशेषाधिकार है। उन्हें पता है कि किस जगह किसे नियुक्त करना है और कब बदलाव करना है।

पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि वे ही तय करेंगे कि बदलाव की जरूरत है या नहीं। ऐसा अक्सर होता रहता है। पार्टी में फेरबदल होते रहते हैं। लेकिन सचिन पायलट हमारे पड़ोसी राज्य से आए हैं और उनके आने से हमारे कार्यकर्ताओं में एक नई उम्मीद पैदा हुई है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं आप सभी को बता दूंगा। कुछ मुद्दे आंतरिक हैं।

वड़िंग ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान को सौंपी गई सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद वड़िंग के नेतृत्व में बदलाव का रास्ता साफ हुआ।

सूत्रों के अनुसार, नए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम का ऐलान अगले 24 से 48 घंटे में किया जा सकता है। पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला, जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम संभावित दावेदारों में बताया जा रहा है।

पायलट ने पंजाब में नेताओं से लिया फीडबैक

कांग्रेस ने 5 सितंबर को सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया था। उन्होंने भूपेश बघेल की जगह यह जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद पायलट ने दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं के साथ बैठकें कीं और उनकी शिकायतें व समस्याएं सुनीं।

पायलट ने पंजाब का दौरा भी किया और पार्टी के विभिन्न गुटों के साथ-साथ गैर-गुटीय नेताओं से भी फीडबैक लिया। कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें पंजाब इकाई में चल रहे विवाद और असंतोष को दूर करने की जिम्मेदारी दी थी।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पायलट की रिपोर्ट में प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान और वड़िंग के कामकाज से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया। इसके बाद हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने को मंजूरी दी।

Updated on:
1 Oct 2026, 11:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All