राष्ट्रीय

क्यों शशि थरूर से राहुल-खरगे को करना पड़ा सुलह? अब सामने आई असली बात, सांसद ने कहा- ‘ज्यादा दिन नहीं चलने वाला’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में कांग्रेस सांसद शशि थरूर से मुलाकात कर पार्टी के अंदर उनके सभी विवाद सुलझाए। हालांकि, CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने दावा किया कि यह सुलह केवल केरल विधानसभा चुनाव तक ही चलेगी।

2 min read
Feb 18, 2026
कांग्रेस सांसद शशि थरूर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। (फोटो- ANI)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ ही दिनों कांग्रेस सांसद शशि थरूर से मुलाकात की थी। दोनों ने थरूर से बातचीत कर पार्टी के अंदर उनके सभी विवादों को सुलझाया था।

इस बीच, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के सांसद जॉन ब्रिटास ने दावा किया है कि शशि थरूर के साथ कांग्रेस लीडरशिप का सुलह आने वाले केरल असेंबली इलेक्शन तक ही चल सकता है क्योंकि पार्टी को चुनावी वजहों से अभी उनकी जरूरत है।

ये भी पढ़ें

आपस में ही भिड़े कांग्रेसी: मणिशंकर अय्यर का राहुल गांधी पर वार, पवन खेड़ा को बताया ‘कठपुतली’,शशि थरूर पर साधा निशाना

मीटिंग के बाद बदल गए थरूर

कांग्रेस हाईकमान के साथ थरूर के रिश्तों पर लग रहे कयासों के बीच एनएनआई को दिए एक इंटरव्यू में ब्रिटास ने कहा कि थरूर और लीडरशिप के बीच हाल की गर्मजोशी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उनकी मीटिंग के बाद आई है।

ब्रिटास ने कहा- यह सुलह शशि थरूर और राहुल गांधी के बीच मीटिंग की वजह से हुआ, यह इसलिए हुआ है क्योंकि केरल इलेक्शन होने वाले हैं। ब्रिटास ने आगे कहा- जैसे ही इलेक्शन खत्म होंगे, मुझे नहीं लगता कि उन्हें (कांग्रेस को) शशि थरूर की वैसी जरूरत होगी। उन्हें अभी उनकी जरूरत है।

अभी थरूर पर मेहरबान दिख रहे राहुल-खरगे

सांसद ने आगे कहा- शशि थरूर पर वे जो मेहरबानी दिखा रहे हैं, वह केरल इलेक्शन के बाद ज्यादा दिन नहीं टिक सकती। वह यह जानने के लिए काफी समझदार हैं।

ब्रिटास ने केरल में कांग्रेस की लीडरशिप के तरीके पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास छह मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, जिनमें जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से लेकर शशि थरूर तक शामिल हैं। हमें नहीं पता कि क्या होने वाला है। लेकिन रेस में केसी वेणुगोपाल सबसे आगे हैं।

थरूर को लेकर और क्या बोले सांसद

ब्रिटास ने कहा कि जब भी थरूर कोई बयान देते हैं, कांग्रेस नेता तुरंत दोहराते हैं कि वह पार्टी में ही हैं। थरूर के BJP में शामिल होने की अफवाहों पर, ब्रिटास ने कहा कि कांग्रेस लीडरशिप के साथ उनकी हालिया मीटिंग के बाद अटकलें कम होती दिख रही हैं।

थरूर को 'बहुत अच्छा दोस्त' और 'सबका दोस्त' बताते हुए ब्रिटास ने कहा कि वह उनके अच्छे होने की कामना करते हैं लेकिन सवाल है क्या कांग्रेस में सभी ने सच में उनका सपोर्ट किया।

पिछले महीने हुई थी मीटिंग

थरूर पिछले महीने राहुल गांधी और खड़गे से मिले थे। इस दौरान उन्होंने अपने विचार और चिंताएं शेयर की थीं। मीटिंग के बाद माहौल में नरमी दिखी और थरूर लीडरशिप के करीब आते दिखे।

बाद में उन्होंने गांधी के पार्लियामेंट्री ऑफिस में एक मीटिंग में हिस्सा लिया, जहां खरगे भी मौजूद थे। मीटिंग के बाद, थरूर को पार्लियामेंट में गांधी का मजबूती से बचाव करते देखा गया, खासकर उन आरोपों पर कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा था।

Also Read
View All

अगली खबर