राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान, सोनिया-राहुल समेत 47 नेता शामिल

Congress Steering Committee: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी का गठन कर दिया है। साथ ही वो गुजरात चुनाव में उम्मीदवारों को तय करने वाली मीटिंग में भी शामिल हुए।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2022, 8:49 PM IST
congress_president_mallikarjun_kharge.jpg
Congress President Mallikarjun Kharge Formed Steering Committee

Congress Steering Committee: कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पार्टी की कमान संभालने के बाद स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया। इस कमेटी में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, एके एंटनी, पी. चिदंबरम सहित कांग्रेस के 47 नेता है। उल्लेखनीय हो कि कांग्रेस की परंपरा के अनुसार नए अध्यक्ष के कमान संभालने के तुरंत बाद सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों ने उन्हें अपना इस्तीफा दे देते हैं। फिर पार्टी के कामकाज के संचालन के लिए सीडब्ल्यूसी की जगह स्टीयरिंग कमेटी बनाई जाती है।

ऐसे में आज मल्लिकार्जुन खड़गे के नए अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी सदस्यों ने पहले उन्हें इस्तीफा दिया और फिर बाद में खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का गठन करते हुए उन सभी को उसमें शामिल किया। इसके अलावा कई और नए सदस्यों को भी स्टीयरिंग कमेटी में शामिल किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआईसीसी महासचिवों और प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।"


मालूम हो कि पहले कांग्रेस में पार्टी संबंधी सभी फैसले लेने वाली कमेटी सीडब्ल्यूसी में 23 सदस्य थे। इससे पहले बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मल्लिकार्जुन खड़गे ने आधिकारिक तौर पर पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शशि थरूर को हराने वाले खड़गे को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा।


इसके बाद खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना गर्व की बात है। फिर खड़गे ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 29 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार खड़गे दक्षिण गुजरात के नवसारी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Published on:
Also Read
View All