राष्ट्रीय

Satyendar Jain oil massage case : कांग्रेस भड़की कहा, सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट कराने का आदेश दें एलजी साहब

आम आदमी पार्टी के मंत्री व मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित मामले के आरोपी सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में तेल से मसाज कराने वाला वीडियो वायरल हो गया है। इस पर कांग्रेस ने आप को आइना दिखाते हुए एलजी साहेब से अनुरोध किया कि, सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट कराने का आदेश दें।

2 min read
Satyendar Jain oil massage case : कांग्रेस भड़की कहा, सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट कराने का आदेश दें एलजी साहब

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सत्येंद्र जैन मसाज कराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का लेकर इस सर्दी में दिल्ली के राजनीतिक गलियारे गरम हो गए हैं। भाजपा, कांग्रेस सबने सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी के खिलाफ झंड़ा बुलंद कर दिया है। इस मामले में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि, एलजी साहब को संज्ञान लेते हुए सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करना चाहिए। साथ ही अरविंद केजरीवाल को दिल्ली सीएम पद सक इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को और दिल्ली की राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है, हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि यह महाभ्रष्टाचारी पार्टी है।

आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और घोटालेबाज पार्टी - कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सत्येंद्र जैन के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि, वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और घोटालेबाज पार्टी हो गई है। अब तक तो ये लोग महाठग सुकेश को जेल की सेवाएं दे रहे थे, अपराधियों को सेवाएं दे रहे थे और अब खुद जेल की सेवाएं ले रहे हैं।

भाजपा-आप ने दिल्ली की राजनीति को प्रदूषित किया - अनिल चौधरी

अनिल चौधरी ने कहा, दिल्ली नगर निगम को भाजपा ने 15 साल में महाभ्रष्ट विभाग बना दिया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, दोनों ने दिल्ली की राजनीति व दिल्ली को प्रदूषित किया है।

शीला जी की दिल्ली बनाएंगे - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, आज हम विजन डॉक्यूमेंट जारी कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली को चमकती दिल्ली बनाएंगे, शीला जी की दिल्ली बनाएंगे, कांग्रेस की दिल्ली बनाएंगे।

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने केजरीवाल पर साधा निशाना

सत्येंद्र जैन के वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जमकर प्रहार किया। अभिषेक दत्त ने कहा कि, भ्रष्ट मुख्यमंत्री के भ्रष्ट मंत्री का तिहाड़ जेल से वीडियो सामने आया है। अब अरविंद केजरीवाल की खासियत बताता हूं, शराब माफिया अरविंद केजरीवाल, एमसीडी चुनाव में टिकट माफिया अरविंद केजरीवाल, हवाला के पैसे से जमीन लेने वाला अरविंद केजरीवाल। यही दिल्ली मॉडल है। अरविंद केजरीवाल का एक आरोपी मंत्री जेल के अंदर मसाज करा रहा है, एलजी साहब को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए और सत्येंद्र जैन को जेल से शिफ्ट करना चाहिए।

Updated on:
19 Nov 2022 01:04 pm
Published on:
19 Nov 2022 01:03 pm
Also Read
View All