31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो पर बोले मनीष सिसोदिया- नीचता पर उतरी BJP, डॉक्टर के निर्देश पर मिल रहा था इलाज

Manish Sisodia on Satyendar Jain Massage Video: तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के मसाज कराने के सामने आए वीडियो पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा के आरोपों पर कहा कि बीजेपी नीचता पर उतर आई है। बीमारी का मजाक बना रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Nov 2022, 12:38 PM IST

manish_sisodia_on_satyendra_jain_massage_video.jpg

Manish Sisodia Statement on Satyendar Jain Massage Video in Tihar Jail

manish sisodia on Satyendar Jain Massage Video: दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो पर मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो पर प्रतिक्रिया जाहिर की। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा बहुत घटिया हरकत पर उतर आई है कि बीमार आदमी के वीडियो जारी करने का घटिया हरकत केवल भाजपा ही कर सकती है। सत्येंद्र जैन 6 माह से जेल मे बंद है, उन्हें वहां गिर कर चोट लगी है, उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्येंद्र जैन की दो सर्जरी हुई हैं। डाक्टरों की राय पर उन्हें फिजियाथेरेपी दी गई। भाजपा वालों शर्म करो, आप किसी बीमार आदमी का मजाक बना रहे हैं। सिसोदिया ने आगे कहा कि आपने किसी आदमी को गलत तरीके से जेल में डाला हुआ है और उसका आप मजाक बना रहे हैं। इसकी किसी भी बीमार आदमी को जरूरत पड़ सकती है। मैं सभी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखा रहा हूं।


दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि भाजपा को समझना चाहिए कि इस थेरेपी की किसी को भी जरूरत पड़ सकती है। भाजपा के नेताओं को भी जरूरत पड़ सकती है। भाजपा को शर्म करनी चाहिए कि दिल्ली नगर निगम चुनाव हार रहे हैं तो इस तरह की हरकत कर रहे हैं। एक बीमार आदमी का मजाक बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें - जेल में मौज काट रहे केजरीवाल के मंत्री, मसाज, बोतलबंद पानी, मोबाइल सहित कई सुविधाएं,


बीजेपी को चेतावनी देते हुए सिसोदिया ने कहा कि हिम्मत है तो कूड़े के मुद्दे पर भाजपा नगर निगम चुनाव लड़ कर दिखाए। सिसोदया ने कहा कि वीडियो सार्वजनिक करने पर रोक लगाया है, मगर फिर भी भाजपा ने इसे जारी किया है, इस पर हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। मगर मैं कहना चाहता हूं कि जो थेरेपी सत्येंद्र जैन को दी गई है वह कोई मसाज पार्लर की थेरेपी नहीं है, वह चोट को ठीक करने के लिए थेरेपी दी गई है। मैं फिर कहता हूं कि यह डाक्टरों के निर्देश पर दी गई है।

यह भी पढ़ें - सत्येंद्र जैन के मसाज पर सामने आया AAP का बयान, कहा- एक्यूप्रेशर थेरेपी करवा रहे थे जैन


पीसी में पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि सत्येंद्र जैन अभी मंत्री हैं, क्या उन्हें इस वीडियो के बाद मंत्री पद से हटाया जा सकता है? इस पर सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की मनोहर कहानियों पर जैन को क्यों हटाया जाएगा। मालूम हो कि आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जैन जेल में है। हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि जैन को गलत तरीके से जेल में रखा गया है।

यह भी पढ़ें - तिहाड़ जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिल रही VIP सुविधाएं, BJP ने उठाए सवाल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय