31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिहाड़ जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिल रही VIP सुविधाएं, BJP ने मसाज का वीडियो जारी कर उठाए सवाल

Satyendar Jain Massage Video in Tihar Jail: आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में वीआईपी सुविधाएं मिल रही है। उनका तिहाड़ जेल में मसाज कराने का एक वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर बीजेपी ने आप पर तीखा हमला किया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Nov 2022, 10:18 AM IST

218.jpg

Satyendar Jain Massage Video in Tihar Jail: करप्शन केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी सुविधाएं मिल रही है। वो इस समय तिहाड़ जेल में हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में वो जेल में मसाज करवाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला किया है।

जेल में सत्येंद्र जैन के मसाज करवाने का वीडियो ट्विट करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे जेल नियमों का उल्लघंन बताया है। सामने आए वीडियो में सत्येंद्र जैन पैरों की मालिश करवाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर बीजेपी ने कहा कि जेल में सत्येंद्र जैन को सजा के बदले पूरा मजा मिल रहा है। बीजेपी का कहना है कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लघंन किया है। शहजाद पूनावाला के अलावा बीजेपी नेता रमेश बिधुड़ी ने भी आप पर हमला बोला है।


उल्लेखनीय हो कि अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर करप्शन के आरोप है। इस मामले में वो जेल में है। एक दिन पहले ही कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज की है। अब जेल से उनका मसाज करवाने का वीडियो सामने आया है। बताया जाता है कि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में सत्येंद्र जैन के मसाज करवाने का वीडियो कैद हो गया। जो अब वायरल हो रहा है।


सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद है। उनपर पद का दुरुपयोग करते हुए वसूली का आरोप भी लगा है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने भी बीते दिनों चिट्ठी लिखकर सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी देने की बात कही थी। इधर जेल में मसाज लेने के मामले में ईडी ने भी सवाल उठाए। बताया जाता है कि इस मामले में जेल नंबर 7 के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - आप सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत अर्जी खारिज, अभी जेल में रहेंगे

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय