Delhi Election result 2025: दिल्ली की 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी का कांग्रेस ने खेल बिगाड़ दिया। वहीं संगम विहार सीट पर आप 344 वोटों से हार गई।
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election Result) की मतगणना जारी है। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं 8 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) ने 18 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 4 सीटों पर आगे चल रही है। एक बार फिर कांग्रेस (Congress) का खाता नहीं खुला है। दिल्ली की 6 सीटें ऐसी है जहां पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का खेल बिगाड़ दिया। इन सीटों पर आप पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। आइए देखते है उन सीटों पर आप पार्टी कितने वोटों से हारी और कांग्रेस को कितने वोट मिले…
1- नांगलोई जाट
नांगलोई जाट विधानसभा सीट (Nangloi Jat Assembly Seat) से बीजेपी प्रत्याशी मनोज कुमार शौकीन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 26251 वोटों से जीत हासिल की है। मनोज कुमार शौकीन को 75272 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रघुविंदर शौकीन को 49021 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी रोहित चौधरी को 32028 वोट मिले।
2- तिमारपुर
तिमारपुर विधानसभा सीट (Timarpur Assembly Seat) से बीजेपी प्रत्याशी सूर्य प्रकाश खत्री ने जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी ने 1168 वोटों से जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी को 55941 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुरिंदर पाल को 54773 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी लोकेंद्र चौधरी ने 8361 वोट मिले।
3- मालवीय नगर
मालवीय नगर सीट (Malviya Nagar Assembly Seat) से बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने 2131 वोटों से जीत दर्ज की है। सतीश उपाध्याय को 39564 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती को 37433 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंद्र कुमार को 6770 वोट मिले।
4- राजेंद्र नगर
राजेंद्र नगर विधानसभा सीट (Rajendra Nagar Assembly Seat) से बीजेपी प्रत्याशी उमंग बजाज ने जीत हासिल की है। उमंग बजाज ने 1231 वोटों से जीत हासिल की। बीजेपी प्रत्याशी को 46671 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को 45440 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी विनीत यादव को 4015 वोट मिले।
5- संगम विहार
संगम विहार विधानसभा सीट (Sangam Vihar Assembly Seat) पर इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी ने 344 वोटों से जीत हासिल की है। चंदन कुमार चौधरी को 54049 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश मोहनिया को 53705 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष चौधरी को 15863 वोट मिले।