राष्ट्रीय

मुस्लिम-दलित कार्ड पर कांग्रेस का बड़ा दांव! बंगाल में क्या Mamata Banerjee का खेल बिगड़ेगा या बीजेपी को लगेगा झटका?

Bengal Elction 2026: बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
2 min read
Mar 31, 2026
West Bengal Assembly Elections 2026, Congress West Bengal candidate list, Adhir Ranjan Chowdhury Behrampur seat,
बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे (Photo-IANS)

Mamata Banerjee TMC vs Congress: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने भी ‘एकला चलो’ की रणनीति अपनाई है। प्रदेश की 294 विधानसभा सीटों में से 284 पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में कांग्रेस ने कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया है। पार्टी ने बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को टिकट दिया है। दरअसल, इस बार कांग्रेस ने गठबंधन से दूरी बनाते हुए अपने दम पर खोई हुई सियासी जमीन वापस पाने पर फोकस किया है।

कांग्रेस ने 64 मुसलमानों को दिया टिकट

कांग्रेस की रणनीति का सबसे अहम हिस्सा सोशल इंजीनियरिंग है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 64 मुस्लिम, 68 दलित, 16 अनुसूचित जनजाति और 42 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। पहली सूची के मुताबिक कांग्रेस ने मुस्लिम और दलित वोट बैंक पर फोकस किया है, यह ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के लिए भी मुसीबत बन सकता है। 

कांग्रेस ने मुस्लिम बाहुल इलाके की सीट मालदा और मुर्शिदाबाद में भी प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि मुस्लिम बहुल सीटों में से कुछ सीटों पर जीतकर वापसी की अपनी नींव रख सकती है। हालांकि, यहां मुकाबला आसान नहीं है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के अलावा असदुद्दीन ओवैसी और अन्य दल भी मैदान में हैं, जिससे मुस्लिम वोटों का बंटवारा संभव है।

TMC का बिगड़ सकता खेल

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक पिछले चुनाव में ममता बनर्जी ने मुस्लिम वोट बैंक से ही सत्ता में वापसी की थी। वहीं इस बार कांग्रेस का उतरना भी मुश्किल खड़ा कर सकता है। वहीं हुमायूं कबीर की पार्टी भी इस बार चुनावी मैदान में है। ऐसे में मुस्लिम वोट बैंक का बिखराव होना ममता के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

कांग्रेस ने उतारे दिग्गज नेता

कांग्रेस ने अपने कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके गढ़ बहरामपुर से टिकट दिया गया है, जहां से वह करीब 30 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर वापसी करने वाली मौसम बेनजीर नूर को मालतीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, ताकि मालदा क्षेत्र में पार्टी अपनी पकड़ मजबूत कर सके।

ममता के सामने भी उतारा प्रत्याशी

कांग्रेस ने सीएम ममता बनर्जी के सामने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद को टिकट दिया है। यहां से बीजेपी के टिकट पर सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। नंदीग्राम से शेख जरियातुल हुसैन, रायगंज से मोहित सेनगुप्ता, जलांगी से अब्दुल रेज्जाक मोल्ला और बालीगंज से रोहन मित्रा जैसे नेताओं पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है।

क्या बीजेपी को लगेगा झटका

विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और बीजेपी के मध्य माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस की इस बार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। हालांकि कांग्रेस से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होना माना जा रहा है, लेकिन मुस्लिम बहुल सीटों पर टीएमसी को झटका लग सकता है। 

पिछले चुनाव में नहीं खुला था खाता

2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 213 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं। ऐसे में इस बार कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती तृणमूल और बीजेपी दोनों से मुकाबला करते हुए अपनी पहचान फिर से स्थापित करना है।

Updated on:
31 Mar 2026 12:00 pm
Published on:
31 Mar 2026 12:00 pm
Also Read
View All
दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील

देश के हितों से समझौता क्यों? ड्रैगन के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे कड़े सवाल

E20 Petrol: ई20 पेट्रोल पर छिड़ी बहस के बीच नितिन गडकरी ने कहा- नहीं खराब होता इंजन, माइलेज पर बताई पूरी सच्चाई

अरविंद केजरीवाल की केंद्र से बड़ी मांग, बोले- तेल कंपनियों को हुआ 77000 करोड़ का फायदा, पेट्रोल तुरंत ₹82 किया जाए

महादेव ऐप सट्टेबाजी केस: CBI ने दाखिल कीं 6 चार्जशीट, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ मिले नए सबूत