राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में 6 में से 4 विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस जीती, सुक्खू सरकार से संकट टला

Himachal Pradesh Assembly By-election : हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को बड़ी राहत मिली है।

less than 1 minute read

Himachal Pradesh Assembly By-election : हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस ने छह में से चार विधानसभा उप चुनाव सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ ही सुक्खू सरकार पर मंडरा रहा संकट टल गया है। हिमाचल में विधानसभा के छह सीटों पर हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने सुजानपुर से कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा और लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा को विजयी घोषित कर दिया है।

रणजीत सिंह ने राजेन्द्र राणा को हराया

कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार राजेन्द्र राणा को 2,440 मतों से हराया है। इन उप चुनाव में रणजीत राणा को 29,529 मत मिले जबकि भाजपा के राजेन्द्र राणा के खाते में 27,089 मत आए है। इस सीट पर अन्य चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

सुक्खू सरकार से संकट टला

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं। वर्तमान में विधानसभा में 62 सदस्य हैं। एक दिन पहले यानी सोमवार को तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को स्पीकर ने स्वीकार कर लिया था। इस प्रकार से संख्या घटकर 59 हो गई। छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के परिणाम आने के बाद विधायकों की संख्या दोबारा 63 हो गई है। चार विधायकों की जीत के साथ सुक्खू सरकार और मजबूत हो गई।

Published on:
04 Jun 2024 05:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर