
Bhasma Aarti: ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में अब तीन महीने तक की भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। शनिवार को नई व्यवस्था लागू कर मंदिर प्रबंधन ने जुलाई की भस्म आरती के लिए 9153 श्रद्धालुओं को अनुमति दी। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने धोखाधड़ी और विवाद रोकने के लिए बुकिंग व्यवस्था को और पारदर्शी बनाया है। दर्शनार्थी 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मंदिर वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.com पर एडवांस बुकिंग कर सकेंगे।
अभी अगस्त, सितंबर और अक्टूबर की भस्म आरती बुकिंग खोली गई है। घर बैठे पहले से भस्म आरती की अनुमति ली जा सकेगी। हर माह की एक तारीख को अगले महीने की बुकिंग जारी कर दी जाएगी। जैसे 1 जून को जुलाई की बुकिंग जारी की गई। साथ ही आगामी 3 माह के लिए भस्म आरती बुकिंग ओपन रहेगी। बुकिंग की पुरानी व्यवस्था 15 जून बाद बंद कर दी जाएगी।
Updated on:
2 Jun 2024, 9:54 AM IST
Published on:
2 Jun 2024, 9:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.