राष्ट्रीय

ढ़लान पर कंटेनर का हो गया ब्रेक फेल, कैसे जिंदा जला चालक? दर्दनाक मौत के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आंखोदेखा हाल

झारखंड के रामगढ़ जिले में चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कंटेनर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया, जिसमें चालक जिंदा जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि बचाव संभव नहीं हो सका।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2026, 4:26 PM IST
Feature image
रामगढ़ में दुर्घटना। (फोटो- IANS)

झारखंड के रामगढ़ जिले में बड़ी दुर्घटना हुई है। चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखोदेखा हाल बताया।

हादसा चुटूपालू घाटी के ढलान पर हुआ, जहां ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कंटेनर के केबिन में आग लग गई और चालक बाहर नहीं निकल सका।

रांची से रामगढ़ की तरफ जा रहा था कंटेनर

वहीं, पुलिस ने बताया कंटेनर रांची से रामगढ़ की तरफ जा रहा था। चुटूपालू घाटी उतरते समय अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया।

ढलान होने के कारण कंटेनर की रफ्तार तेज हो गई. उसने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद शॉर्ट सर्किट या घर्षण के कारण कंटेनर में आग लग गई। चालक स्टीयरिंग और केबिन के मलबे के बीच फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका।

देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में दमकल विभाग की टीमें भी थीं, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद रांची–पटना मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

घाटी में दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी है।

Updated on:
13 Feb 2026, 4:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All