राष्ट्रीय

DMK सांसद ए राजा का विवादित बयान, कहा- मैं भारत को देश नहीं मानता, बीजेपी हुई हमलावर

Tamil Nadu: तमिलनाडु के नीलगिरी से सांसद ए राजा ने रविवार को कोयम्बटूर में एक सभा को संबोधित करते हुए भारत को एक देश मानने से इनकार कर दिया है।

3 min read
 Controversial statement of  DMK MP A Raja said I do not consider India as a country

मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे डीएमके सांसद ए राजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बर्थडे पर कोयम्बटूर में एक सभा को संबोधित करते हुए भारत को एक राष्ट्र मानने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारत को एक देश नहीं उपमहाद्वीप बताया।

भारत कभी एक देश नहीं रहा

तमिलनाडु के नीलगिरी से सांसद ए राजा ने रविवार को कोयम्बटूर में एक सभा को संबोधित करते हुए भारत को एक देश मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी देश एक देश था ही नहीं। एक देश का मतलब होता है, एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा। तब उसे देश कहा जाता है। भारत एक उप-महाद्वीप है। कारण क्या है? यहां कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं। तमिलनाडु में एक भाषा-एक संस्कृित हैं। यह एक देश है। मलायलम एक भाषा है, एक राष्ट्र है और एक देश है। ओडिशा एक देश है, वहां एक भाषा है। केरल में अलग, दिल्ली में अलग भाषा और संस्कृति है। ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं। इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उप-महाद्वीप है।"

मणिपुर में डॉग मीट खाते है ये उनका कल्चर

ए राजा ने अपनी बात को सही ठहराते हुए कहा कि मणिपुर के लोग डॉग मीट खाते हैं, क्यों? क्योंकि डॉग मीट खाना उनाका कल्चर है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये सब हमारे दिमाग में है। कश्मीर में अलग कल्चर है। इसे आपको मानना होगा। अगर कोई समुदाय बीफ खाता है, तो आपको क्या समस्या है? उसने आपको खाने को कहा क्या? अनेकता में एकता है। हम सब अलग हैं। इसे मान लीजिए।"

टॉयलेट का पानी किचन में इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि…

DMK सांसद ने कहा, "वाटर टैंक से पानी किचन में भी आता है और टॉयलेट में भी। किचन में हम वो पानी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन टॉयलेट से लाकर वो पानी किचन में इस्तेमाल नहीं करते। क्या वजह है? हमें मनोवैज्ञानिक समस्या है। पानी एक ही है पर अंतर पैदा कर देती है, ये बात कि ये कहां से आ रहा है। हम जानते हैं कि ये किचन है और ये टॉयलेट है।"

ए राजा ने सनातन धर्म को HIV-कोढ़ जैसा बताया था

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब DMK सांसद ए राजा ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल 6 सितंबर को चेन्नई में सनातन धर्म की तुलना HIV और कोढ़ से की थी। वे तमिलनाडु CM एम के स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी।

क्या ए राजा की बातों का समर्थन करेगी कांग्रेस?

ए राजा के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि DMK नेता बोलते हैं कि हम 'जय श्री राम' और 'भारत माता की' को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इससे सहमत हैं?

Updated on:
05 Mar 2024 03:13 pm
Published on:
05 Mar 2024 02:57 pm