राष्ट्रीय

Corona in India: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में बहुत तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, अब दक्षिण भारत में भी बिगड़ने लगे हालात

कोरोना की तीसरी लहर की खबरों के बीच भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। ही दिल्ली, यूपी, राजस्थान, झारखंड के साथ दक्षिण भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं देशभर में अब कोरोना के 1 लाख 4 हजार 781 एक्टिव मरीज हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2022, 9:18 AM IST
Corona 3rd wave in India: dangerous speed in Delhi, Mumbai
Corona 3rd wave in India: dangerous speed in Delhi, Mumbai

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की खबरों के बीच भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। वहीं कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामले भी सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन यानि शनिवार को कोरोना के 22 हजार 775 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 406 मरीजों की मौत हुई जबकि 8 हजार 949 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। कोरोना संक्रमण की तरह उसका नया वेरिएंट भी महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही दिल्ली, यूपी, राजस्थान, झारखंड के साथ दक्षिण भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं देशभर में अब कोरोना के 1 लाख 4 हजार 781 एक्टिव मरीज हैं।

अगर कोरोना के नए वेरिएंट की बात करें तो देशभर में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर 1400 पार हो गई है, इनमें सबसे ज्यादा 460 मरीज महाराष्ट्र में हैं।

दक्षिण भारत में भी बढ़ रहे मामले
वहीं तामिलनाडु में कोरोना के आज 1470 नए मरीज सामने आए हैं। कर्नाटक में भी लंबे समय के बाद कोरोना के मामले फिर 1000 के पार चले गए हैं। बेंगलुरु में 810 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं गोवा में भी अब स्थिति बिगड़ने लगी है, यहां संक्रमण दर 6.25% पर पहुंच गई है। अगर कोरोना के मामलों की बात करें तो 24 घंटे में गोवा में 310 केस सामने आ गए हैं।

पश्चिम बंगाल में पॉजटिविटी रेट पहुंचा 12 प्रतिशत

आंकड़ों मुताबिक पश्चिम बंगाल में भी कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोलकाता में आज कोविड के 2398 मामले सामने आए हैं। वहीं पूरे बंगाल की बात करें तो आज यहां 4512 केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी 12 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना मामलों के साथ मुंबई में शनिवार को कोरोना के 6,347 मामले मिले। वहीं दिल्ली में 2,716, कोलकाता में 2,398 कोरोना के नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट भी देश में तेजी से फैल रहा है। इसी बीच इजराइल में मिला फ्लोरीना संक्रमण भी लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को सावधान रहने और कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने के साथ कोरोना वैक्सीन लेने की सलाह दे रहे हैं।

Updated on:
2 Jan 2022, 9:18 AM IST
Published on: