राष्ट्रीय

कोरोना मामलों में फिर आई गिरावट, 24 घंटे में 20,799 नए केस, 180 मरीजों की मौत

बीते दिन देश में कोरोना के 20,799 नए मामले सामने आए और 180 लोगों की मौत हो गई। वहीं 200 दिन में सबसे कम एक्टिव के 2,64,458 दर्ज किए गए।

2 min read
Oct 04, 2021
corona cases in india in last 24 hours today

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढाव जारी है। वहीं कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालाय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 20,799 नए मामले सामने आए और 180 लोगों की मौत हो गई। वहीं 200 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए। बता दें कि फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,64,458 है। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 26,718 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 3,31,21,247 लोग कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं।

विशेषज्ञ दे रहे सावधान रहने की सलाह

बीते कई दिनों से देश में कोरोना के एक्टिव केस कम जरूर हो रहे हैं। इसके बावजूद विशेषज्ञ त्योहारों के सीजन में लोगों को अधिक सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। एम्स निदेशक ने हाल ही कहा था कि हमें अलगे 6 से 8 हफ्तों तक अधिक सावधान रहने की जरूरत है। हमारी लापरवाही कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकती है।

महाराष्ट्र में आज से खुल रहे स्कूल

कोरोना के मामले में गिरावट देखते हुए राज्य नियमों में अधिक छूट दे रहे हैं। बता दें कि आज महाराष्ट्र में कक्षा 8 से 12वीं तक के स्कूल कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खुल जाएंगे। बीते दिनों महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इसकी घोषणा की थी। वहीं केरल में कोरोना के मामलों परेशानी बढ़ा रहे हैं। यहां देश में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

अगर देश में कोरोना से सुरक्षा देने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 90.79 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। वही ICMR के ने बताया कि 57 करोड़ 42 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। फिलहाल भारत में कोरोना मृत्युदर बेहद कम है।

Published on:
04 Oct 2021 10:18 am
Also Read
View All
सावधान! भारत में 7 साल में 3 गुना बढ़े दिल के मरीज, महिलाओं को अधिक खतरा, युवा भी सेफ नहीं, NSO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Weather Update: आंधी-बारिश से 18 लोगों की मौत, कहीं तेज बारिश तो कहीं लू ने बढ़ाई तपिश, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

कर्नाटक में सिद्धारमैया के हाथ से फिसल जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? अटकलों पर लग गया विराम, मल्लिकार्जुन खरगे ने बताई सच्चाई

मिडिल ईस्ट तनाव का साइड इफेक्ट: भारत में अफवाहों ने बढ़ाई जमाखोरी, पेट्रोल 37% तो डीजल 20% ज्यादा बिका

भारत के सामने झुकी नेपाल एयरलाइंस, औपचारिक रूप से माफी मांगी, सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी, क्या है मामला?