राष्ट्रीय

पिछले 10 दिनों में 150 फीसदी से भी ज्यादा के रफ्तार से बढ़े कोरोना के मामले, जानें पूरी डिटेल्स

देश में कोरोना वायरस के केस में फिर से तेजी आ गई है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने संक्रमण की रफ्तार को फिर से तेज कर दिया है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 13 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.
2 min read
omicron147.jpg
Omicron

Corona Cases: देश में कोरोना वायरस के केस में फिर से तेजी आ गई है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने संक्रमण की रफ्तार को फिर से तेज कर दिया है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 13 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं सबसे ज्यादा डराने वाले आंकड़ें दिल्ली, केरल और मुंबई से आ रहे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 923 मामले सामने आ चुके हैं. इन मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की दर बढ़कर 1.29 फीसदी हो गई है. वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 3,900 नए मामले दर्ज हुए, जबकि केरल में 2,846 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13 हजार 154 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 268 लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली में लग सकता लॉकडाउन

दिल्ली में कोरोना के नए मामले के कारण येलो अलर्ट जारी है. जानकार इसे मिनी लॉकडाउन भी कह रहे हैं. येलो अलर्ट के अनुसार गैर आवश्यक वस्तुओं ओर सेवाओं की दुकानें और प्रतिष्ठान और मॉल ऑड-इवेन फॉर्मूले के अनुसार सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगे. डीडीएमए द्वारा जारी आदेश में यह कहा गया है कि सोमवार रात से लागू नाइट कर्फ्यू में भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है. अब रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू की शुरूआत होगी और यह सुबह पांच बजे तक अगले आदेश तक जारी रहेगा.

10 दिनों में 150 फीसदी रफ्तार से बढ़ा कोरोना

20 दिसंबर- 5,326 केस
21 दिसंबर- 6,317 केस
22 दिसंबर- 7,495 केस
23 दिसंबर- 6,650 केस
24 दिसंबर- 7,189 केस
25 दिसंबर- 6,987 केस
26 दिसंबर- 6,531 केस
27 दिसंबर- 6,358 केस
28 दिसंबर- 9,195 केस
29 दिसंबर- 13,154 केस

Published on:
30 Dec 2021 04:57 pm
Also Read
View All
CJP के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, आम जनता को कनोट प्लेस से दूर रहने की दी हिदायत

कोर्ट में माफी मांगने वाली बात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सफाई, कहा- माफी मांगना एक तय प्रक्रिया, अवमानना का मामला नहीं बनता

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, CJP ने दी है तिरंगा फहराने की कॉल

मतदाता सूचियों का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR), 17 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का शेड्यूल जारी

‘राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने रहने के लायक नहीं’, प्रशांत भूषण की टिप्पणी पर बीजेपी प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने साधा कांग्रेस सांसद पर निशाना