राष्ट्रीय

Corona virus Update: 24 घंटे में 50 हजार कम नए केस, एक्टिव केस पांच लाख के करीब

देश में महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर कमजोर पड़़ती नजर आ रही है। देश में शनिवार को मिलने वाले संक्रमितों की संख्या पचास हजार से नीचे उतर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 43,624 नए केस सामने आए है।

2 min read
Corona virus Update

Covid Cases in India: देश में महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर कमजोर पड़़ती नजर आ रही है। कोरोना की रफ्तार धीमी होेने के बाद लगातार नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश में शनिवार को मिलने वाले संक्रमितों की संख्या पचास हजार से नीचे उतर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 43,624 नए केस सामने आए है। इस दौरान 683 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। देश में एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे हैं। अब यह घटकर सिर्फ 5.28 लाख रह गए हैं।

24 घंटे में 43,624 नए केस, 683 की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 43,624 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 683 मरीजों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 1.17 लाख मरीज ठीक हुए। तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे अधिक 3.47 लाख संक्रमित मिले थे। इसके बाद मामलों की गिरावट जारी है।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.26 करोड़
कुल रिकवरी: 4.15 करोड़
कुल मौतें: 5.08 लाख
एक्टिव केस: 5.28 लाख

यह भी पढ़ें — एमपी : 24 घंटे में 2438 को कोरोना, एक्टिव केस 22930




एक्टिव केस पांच लाख के करीब
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी कमी दर्ज की जा रही है। तीसरी लहर के पीक पर देश में 22.49 लाख सक्रिय मरीज हो गये थे। अब यह घटकर 5.28 लाख रह गए हैं। बीते 3 हफ्तों में सक्रिय मरीजों की संख्या में 4 गुना से भी ज्यादा गिरावट आई है। देश में कुल 4.15 करोड़ लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

केरल और महाराष्ट्र में सुधार
केरल और महाराष्ट्र में भी अब कोरोन के मामले में सुधार देखा जा रहा है। केरल में शनिवार को 15,184 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 38,819 मरीज ठीक हुए हैं और 145 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,359 नए केस मिले हैं। इस दौरान 32 लोगों की मौत हुई और 12,986 लोग ठीक हुए।

Published on:
13 Feb 2022 09:41 am
Also Read
View All