2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे में 2438 को कोरोना, एक्टिव केस 22930

वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में काफी इजाफा होने के कारण एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार घट रही हैै.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 13 Feb 2022, 8:38 AM IST

कोटा जिले में 163 corona positive मिले, एक संदिग्ध रोगी की मौत

कोटा जिले में 163 corona positive मिले, एक संदिग्ध रोगी की मौत

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार घटते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महज 2438 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में काफी इजाफा होने के कारण एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार घट रही हैै, वर्तमान में एमपी में कोरोना के 23 हजार से भी कम एक्टिव केस हैं, जो कि पहले की स्थिति में आधे से भी कम हैं।


3.2 प्रतिशत संक्रमण दर, 22930 एक्टिव केस

कोरोना संक्रमण दर 3.2 प्रतिशत रह गई है, ऐसे में पिछले 24 घंटे में हुए 73901 कोरोना टेस्ट में से मात्र 2438 लोग संक्रमित हुए हैं। इस स्थिति से साफ लग रहा है कि एतिहात बरतते रहे तो निश्चित ही कोरोना के केसेस कुछ ही दिन में न के बराबर रह जाएंगे। वर्तमान में कोरोना के 22930 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें : क्लास ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, कैमरा बताएगा विद्यार्थी को कितना समझ में आया

ये करें उपाय
-मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
-कोई भी लक्षण नजर आने पर हल्के में न लें।
-तुरंत उपचार लेने से चार से पांच दिन में ठीक हो जाएगा।
-होम आइसोलेट रहें, बाहर नहीं निकलें। ताकि दूसरे लोगों को संक्रमित नहीं हो।
-घर पर ही रहें, गर्म भोजन करें, हल्का गुनगुना पानी पीएं।
-अदरक, काली मिर्च वाली चाय और काढ़े का सेवन करते रहें।
-कुछ भी खाने पीने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
-साफ सफाई रखें, रोजाना स्नान कर साफ सुथरे कपड़े पहनें।
-सर्द मौसम में गर्म कपड़े जरूर पहनें, ठंड से बचें।
-वैक्सीन नहीं लगवाई है तो जरूर लगवा लें।