राष्ट्रीय

कोरोना ने फिर ली 1000 से ज्यादा लोगों की जान, जानिए बीते 24 घंटे कितने नए केस आए सामने

देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बना हुआ है। दैनिक मामलों में भले ही कमी आ रही है, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी चिंता बढ़ा रहे हैं। कुछ राज्यों में अब भी कोरोना को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। महज तीन दिन में कोरोना ने देश में 4 हजार लोगों की जान ले ली है।
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2022, 11:09 AM IST
Coronavirus In India Reports 172433 New Cases 1008 deaths in last 24 hours
Coronavirus In India Reports 172433 New Cases 1008 deaths in last 24 hours

देश में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है कई राज्यों में अब भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। वहीं कुछ राज्यों में दैनिक मामलों में कमी के बाद लगी पाबंदियों में ढील दी जा रही है। वहीं देशभर के कोरोना के नए मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटे में 1 लाख 72 हजार 433 (1,72,433) नए मामले सामने आए हैं। खास बात यह है कि ये मामले बुधवार के मुकाबले 6.8 फीसदी ज्यादा हैं। ऐसे में कोविड के नए मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते फिर से 1000 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 1008 लोगों ने दम तोड़ा है।


देश में भले ही कोरोना के रोजाना के मामलों में पहले के मुकाबले कमी देखने को मिली हो, लेकिन मरने वालों की संख्या ने केंद्र से लेकर राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी हैं। सिर्फ तीन में चार हजार लोग कोविड के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि बीते दो दिन के मुकाबले गुरुवार को मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है, जो थोड़ा राहत देने वाला है।

यह भी पढ़ें - COVID 19 : कोरोना से जुड़ी दवाओं की बिक्री 20 फीसदी तक बढ़ी


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक देश में अब 15.33 लाख एक्टिव केस बचे हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 2 लाख 59 हजार 107 रही। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 10.99 फीसदी पर आ गई है।


देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते बुधवार को 1.61 लाख केस सामने आए थे लेकिन गुरुवार को ये आंकड़ा 1.67 लाख तक पहुंच गया। यानी कल की तुलना में 6 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को जारी आंकड़े में 1.67 लाख केस सामने आए थे जबकि, सोमवार को आंकड़ा दो लाख के पार था। तब 2.09 लाख केस सामने आए थे।


भारत में कोरोना वैक्सीन की अब तक 167.80 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को वैक्सीन की 48 लाख से ज्यादा खुराक दी गईं। वहीं वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत से लेकर अब तक, 18-44 आयु वर्ग में 54 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।

यह भी पढ़ें - देश में कोरोना की भयावह स्थिति, 24 घंटे में 1733 की मौत, 1.61 लाख नए केस

Published on: