राष्ट्रीय

Coronavirus Updates : कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 7,633 नए कोविड-19 केस मिले, 11 की हुई मौत, जानें एक्टिव – रिकवरी रेट

Coronavirus Updates केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार 18 अप्रैल को कोरोनावायरस की रिपोर्ट अपडेट की। नए आंकड़ों में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,633 नए केस दर्ज किए गए है। देश में कुल एक्टिव संख्या बढ़कर 61,233 हो गई है।  

2 min read
Coronavirus Updates : कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 7,633 नए कोविड-19 केस मिले] 11 की हुई मौत, जानें एक्टिव - रिकवरी रेट

देश में कोरोनावायरस की रफ्तार कभी तेज तो कभी कम हो रही है। 18 अप्रैल को बीते 24 घंटे की जांच रिपोर्ट जारी की गई। जिसके अनुसार, देश में कोरोनावायरस के 7,633 नए केस दर्ज किए गए। पर राहत की बात है कि, यह सोमवार को आए कोविड—19 केसों से कम हैं। सोमवार को 9,111 कोरोनावायरस केस मिले थे। और कोरोना संक्रमण से 27 की मौत हुई थी। मंगलवार को कोरोनावायरस के अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में आज की कोरोना संक्रमण केसों को मिलकर कुल एक्टिव केसों की संख्या 61,233 हो गई है। 17 अप्रैल को एक्टिव केसों की कुल संख्या 60,313 थी। एक अच्छी बात यह रही की कोरोनावायरस संक्रमण को मात देकर करीब 6,702 लोग अपने घरों को लौट गए। केंद्र सरकार ने सभी को कोरोनावायरस गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। वहीं कुछ राज्यों में सख्ती के साथ मास्क को अनिवार्य कर दिया है।

बीते 24 घंटे में 11 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस संक्रमण से बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई। इस नए आंकड़ों से देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गई है। दिल्ली और केरल में चार-चार, हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक मौतें हुई है। देश में कोविड—19 की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,48,34,859) दर्ज की गई है।

अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक्टिव मामले कुल संक्रमितों का 0.14 प्रतिशत है। राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,42,474 हो गई है। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

नए सब वैरिएंट के लक्षण

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए सब वैरिएंट के लक्षण काफी हद तक ओमिक्रोन के पिछले वैरिएंट्स जैसे ही हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सिर में दर्द, सर्दी जैसे लक्षण आम हैं। सूंघने और टेस्ट करने की क्षमता नहीं जाती और जा भी सकती है। राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीज घर पर सिर्फ आराम करके ठीक हो जा रहे हैं।

तमिलनाडु में कोविड - 19 के 521 नए मामले

तमिलनाडु में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 521 नए कोविड-19 के मामले सामने आए और टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 8.6 प्रतिशत है। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। कल्लाकुरिची, तिरुवरुर और तिरुपत्तूर को छोड़कर, अन्य सभी जिलों में नए कोविड मामले दर्ज किए गए। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,330 हो गई है।

Updated on:
18 Apr 2023 11:14 am
Published on:
18 Apr 2023 11:10 am
Also Read
View All