राष्ट्रीय

Coronavirus Updates : देश में कोरोनावायरस की रफ्तार हुई तेज, रविवार को 3,824 नए कोविड-19 केस मिले, सरकारें अलर्ट

Coronavirus Updates केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने रविवार को कहा कि, भारत में रविवार को बीते 24 घंटे में 3,824 नए कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में पांच और मरीजों ने दम तोड़ा है। मौजूदा वक्त देया में एक्टिव कोविड केस अब 18,389 हैं।

2 min read
Coronavirus Updates : देश में कोरोनावायरस की रफ्तार हुई तेज, रविवार को 3,824 नए कोविड-19 केस मिले, सरकारें अलर्ट

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के केसों में तेजी आ गई है। शनिवार को देश में 2,994 कोरोनावायरस के मामले मिले थे। साथ ही नौ कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की मौत दर्जे की गई थी। पर रविवार को बीते 24 घंटे के आए नए आंकड़ों ने सरकार और जनता के होश उठा दिए। भारत में रविवार को बीते 24 घंटे में 3,824 नए कोविड के मामले सामने आए हैं। यह कोरोनावायरस के आंकड़े पिछले दिन यानी शनिवार के आंकड़ों से 27 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़े पिछले 184 दिन यानी 6 महीने में सबसे ज्यादा हैं। साथ ही बीते 24 घंटे में पांच व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। ताजे आंकड़ों के चलते एक्टिव कोविड केस अब 18,389 हैं जबकि वायरस का पता लगाने के लिए अब तक 1,33,153 टेस्ट किए गए है। देश में मौतों की संख्या बढ़कर 5.30 लाख से ज्यादा हो गई है। कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा कुल 4.47 करोड़ को पार कर गया है।

देश में कुल एक्टिव कोविड केस अब 18,389

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने रविवार को कहा कि, भारत में रविवार को बीते 24 घंटे में 3,824 नए कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। ताजे आंकड़ों के चलते एक्टिव कोविड केस अब 18,389 हैं। जबकि वायरस का पता लगाने के लिए 1,33,153 टेस्ट किए गए।

पिछले 24 घंटों में 1,784 लोग ठीक होकर घर पहुंचे

डेली पॉजिटिविटी रेट 2.87 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.24 प्रतिशत है। एक्टिव केस 0.04 प्रतिशत और रिकवरी रेट वर्तमान में 98.77 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,784 लोग ठीक हुए हैं। जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,73,335 हो गई है।

अब तक कुल 220.66 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई

कोविड महामारी की शुरूआत के बाद से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन डोज (95.21 करोड़ सेकंड डोज और 22.86 करोड़ प्रिकॉशन डोज) दी जा चुकी है और पिछले 24 घंटों में 2,799 डोज दी गई है।

बीते 24 घंटे में पांच और मरीजों ने दम तोड़ा

कोरोनावायरस संक्रमण से बीते 24 घंटे में पांच और मरीजों ने दम तोड़ दिया। नए आंकड़ों के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,30,881 पर पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटों में दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान में कोरोना संक्रमण से एक-एक मौत का मामला सामने आया है। इसके अलावा केरल ने कोविड-19 से जान गवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में एक मामला और जोड़ा है

दिल्ली में शनिवार को 416 नए कोविड - 19 मरीज मिले

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में 416 नए कोविड संक्रमणों की सूचना दी। इस बीचए इसी समय अवधि में एक कोविड-19 से संबंधित मौत की भी सूचना मिली है। शहर का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.37 फीसदी हो गया है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,216 है। जिनमें से 716 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

दिल्ली में ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,82,567 हुई

पिछले 24 घंटों में 144 मरीजों के भी ठीक होने की सूचना मिली है। अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,82,567 हो गई है। जबकि दिल्ली में कुल मामलों की संख्या अब तक 20,10,312 है और शहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,529 हो गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 3,74,05,091 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।

Updated on:
02 Apr 2023 03:27 pm
Published on:
02 Apr 2023 03:17 pm
Also Read
View All