कोरोनावायरस से हुई मौतों की संख्या 5,30,876 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे बीते 24 घंटे के जारी आंकड़ोंं के अनुसार, देश में कोविड.19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,18,781 पर पहुंच गई है। कोरोनावायरस संक्रमण से नौ और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,876 हो गई है। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण से दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में दो-दो मरीजों की जबकि गुजरात में एक मरीज की मौत हुई। इसके अलावा, केरल द्वारा कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में दो और मामले जोड़े गए हैं।