राष्ट्रीय

भारत में 243 नए कोरोनावायरस केस मिले, अब तक करीब 220.09 करोड़ का हुआ टीकाकरण

Coronavirus Updates India कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन BF-7 ने चीन, जापान सहित दुनिया के कई देशों में कहर मचा रखा है। भारत में 30 दिसम्बर को आई बीते 24 घंटे की रिपोर्ट में 243 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोनावायरस के नए मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट यह आशंका जता रहे हैं कि, मिड जनवरी तक भारत में कोरोनावायरस पीक पर हो सकता है।  

2 min read
भारत में 243 नए कोरोनावायरस केस मिले, अब तक करीब 220.09 करोड़ का हुआ टीकाकरण

देश में कोरोनावायरस संक्रमित केसों की संख्या रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। कभी तो यह संख्या अधिक हो जाती है तो कभी बहुत कम। पर बीते 24 घंटे में कोविड-19 की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हुई। जिसमें 243 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं। अब तक देश में कुल कोरोनावायरस एक्टिव केसों की संख्या 3,609 है। देश में गुरुवार 29 दिसम्बर को कोरोनावायरस के 268 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले दिन यह संख्या 188 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। गुरुवार को सक्रिय मामलों की संख्या 3,552 थी। मंगलवार 27 दिसम्बर को 157, 26 दिसम्बर को 196 कोरोनावायरस मामले सामने आए थे।

कोविड-19 एक्टिव केसो की संख्या 3,609

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 243 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले दिन 268 मामले सामने आए थे। सक्रिय मामलों की संख्या 3,609 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है। साप्ताहिक पॉजिटिवटी रेट वर्तमान में 0.16 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.11 प्रतिशत है।

185 मरीजों ने कोरानावायरस को दी मात

पिछले 24 घंटों में 185 मरीजों के ठीक होने की खबर है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,13,080 लोगों की जांच की गई, जिससे कुल संख्या 91.05 करोड़ से अधिक हो गई।

अब तक 220.09 करोड़ से अधिक टीकाकरण

पिछले 24 घंटों में दिए गए 81,097 टीकों के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 220.09 करोड़ से अधिक हो गया।

BF.7 के लक्षण जानें

ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट BF.7 से चीन में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसने भारत में भी दस्तक दे दी है। एक्सपर्ट के अनुसार BF.7 के लक्षण में सूखी खांसी, थकान, नाक बहना और बुखार है। ये लक्षण दिखने के बाद तुरंत डाक्टर से सम्पर्क करें।

Updated on:
30 Dec 2022 01:02 pm
Published on:
30 Dec 2022 01:01 pm
Also Read
View All