राष्ट्रीय

Punjab के पूर्व मंत्री त्रिपत राजिंदर बाजवा की बढ़ी मुश्किलें, कुलदीप धालीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

Punjab:  पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस के एक और मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2022, 6:02 PM IST
Corruption allegations against former minister Tripat Rajinder Bajwa  by Kuldeep Dhaliwal
Corruption allegations against former minister Tripat Rajinder Bajwa by Kuldeep Dhaliwal

पंजाब सरकार कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटालों की जांच करने में जुटी है। हर दिन एक नया खुलासा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत के बाद अब कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे त्रिपत राजिंदर बाजवा फँसते दिखाई दे रहे हैं। पंजाब सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने त्रिपत राजिंदर बाजवा के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व मंत्री पर अमृतसर के एक गांव की सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाया है। धालीवाल ने पूर्व मंत्री त्रिपत राजिंदर बाजवा पर भगतपुरा गांव में जमीन बेचकर करोड़ों रुपये के गबन के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकारी जमीन को अवैध रूप से सस्ते दामों पर बेचा गया था वो भी विधानसभा चुनाव के नतीजे से आने से पूर्व किया गया था। उन्होंने कहा कि वो इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस नेता पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि गोल्डन गेट के पास अल्फा इंटरनेशनल सिटी कॉलोनी में पंचायत की 32 कनाल 16 मरला जमीन गलत तरीके से बेचा था, जबकि इस जमीन की कुल कीमत काफी कम है। इसमें 28 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।

बता दें कि इससे पहले वन विभाग में हुए कथित घोटाले के मामले में राज्य के विजिलेंस विंग ने पूर्व मंत्री धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया था। उनपर करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने भगवंत मान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।


Published on: