राष्ट्रीय

इंडियन नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए देश का तीसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर कॉर्वेट ‘अंजदीप’ लॉन्च हुआ

Submarine Anjdeep Launch : भारतीय नौसेना के एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट के आठ जहाजों में से तीसरे जहाज अंजदीप को लॉन्च कर दिया गया है। जिसके बाद इंडियन नेवी की ताकत बढ़ जाएगी।

2 min read
Jun 14, 2023
country_third_anti_submarine_warfare_corvette_anjadeep.jpg

Submarine Anjdeep Launch : भारतीय नौसेना (Indian Navy) के एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft) के आठ जहाजों में से तीसरे जहाज 'अंजदीप' (Anjdeep) को लॉन्च कर दिया गया है। 'अंजदीप' की लॉन्चिंग मंगलवार को तमिलनाडु के कट्टुपल्ली बंदरगाह के लार्सेन एंड टुब्रो में की गई है। बता दें कि इस जहाज का निर्माण कोलकाता की कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है।

2019 में कॉन्ट्रैक्ट हुआ था साइन

बता दें कि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और रक्षा मंत्रालय के बीच जहाज निर्माण के लिए अप्रैल 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। जिसके तहत यह उन आठ जहाजों में से तीसरा जहाज है। एक अधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि जहाज का नाम कर्नाटक के कारवार बंदरगाह पर स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर रखा गया है। यह इसके सामरिक समुद्री महत्व को दर्शाता है।

अर्नाला श्रेणी के जहाज भारतीय नौसेना के सेवारत अभय वर्ग एएसडब्ल्यू कॉर्वेट्स की जगह लेंगे। जीआरएसई द्वारा निर्मित जहाजों का 'अर्नाला' श्रेणी के जहाज नौसेना के एंटी-सबमरीन वारफेयर कॉर्वेट के वर्तमान 'अभय' श्रेणी की जगह लेंगे। इस जहाज को तटीय जल में पनडुब्बी-रोधी संचालन, कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन, दूसरों के बीच उपसतह निगरानी करने के लिए डिजाइन किया गया है।

जहाजों का 80 प्रतिशत स्वदेशीकरण होगा

गौरतलब है कि करीब 77 मीटर लंबे प्रत्येक जहाज में 25 समुद्री मील की अधिकतम गति और 1,800 समुद्री मील की सहनशीलता के साथ 900 टन का विस्थापन होगा। नौसेना के जहाजों का 80 प्रतिशत स्वदेशीकरण होगा। वाइस एडमिरल और सामरिक बल कमान के कमांडर इन चीफ आर बी पंडित आज लॉन्च समारोह में उपस्थित थे।

बता दें कि जहाज 'अंजदीप' के लॉन्च इवेंट में वाइस एडमिरल और सामरिक बल कमान के कमांडर इन चीफ आर बी पंडित भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्रालय की ओर से किए गए कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, चार जहाजों का निर्माण जीआरएसई, कोलकाता द्वारा किया गया है, जबकि शेष चार जहाजों को लार्सन एंड टुब्रो, शिपबिल्डिंग, कट्टुपल्ली को सौंपा गया है।

Published on:
14 Jun 2023 10:04 am
Also Read
View All
G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?