राष्ट्रीय

CP Radhakrishnan net worth: पिछले 4 उपराष्ट्रपतियों में सबसे अमीर हैं सीपी राधाकृष्णन, जानें धनखड़ से लेकर नायडू तक की कितनी संपत्ति

सीपी राधाकृष्णन 68 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पिछले पाँच उपराष्ट्रपतियों में सबसे अमीर हैं! जगदीप धनखड़, वेंकैया नायडू, मोहम्मद हामिद अंसारी और भैरों सिंह शेखावत की संपत्ति का भी खुलासा हुआ है। जानिए इन सभी नेताओं की कुल संपत्ति और उनके आय के स्रोतों के बारे में विस्तृत जानकारी इस लेख में। आश्चर्यजनक आँकड़े आपको हैरान कर देंगे!

2 min read
Sep 10, 2025
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन। फोटो- X/@CPRGuv

9 सितंबर 2025 को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (सीपी राधाकृष्णन) को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार जस्टिस (रिटायर्ड) बी। सुदर्शन रेड्डी को 452 वोटों से हराया, जबकि रेड्डी को 300 वोट मिले।

बता दें कि सीपी राधाकृष्णन पिछले पांच उपराष्ट्रपतियों में सबसे अमीर वाइस प्रेसिडेंट हैं। हलफनामे में उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 68 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें

Vice President Election: क्या उपराष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस को अपनों ने ही दे दिया धोखा? पार्टी ने कहा- ‘यह चिंता का विषय’

उपराष्ट्रपति के पास मौजूद चल संपत्ति (जैसे बैंक जमा, निवेश, गहने और व्यवसायिक हित) की कीमत करीब 7.31 करोड़ है। वहीं, अचल संपत्ति (जैसे कृषि भूमि, रियल एस्टेट और अन्य संपत्तियां) की कीमत लगभग 48 करोड़ रुपये से अधिक है। उनकी कुल दायित्व (ऋण) लगभग 2.36 करोड़ रुपये है।

जगदीप धनखड़ की संपत्ति

पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पास कुल संपत्ति लगभग 7.8 करोड़ रुपये है। इसमें चल संपत्ति की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है। वहीं, अचल संपत्ति की कीमत लगभग 3.3 करोड़ रुपये है। यह आंकड़े 2025 की हालिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, जो उनके चुनावी हलफनामे और मीडिया अनुमानों से लिए गए हैं।

उनकी आय के स्रोतों में उपराष्ट्रपति के रूप में वेतन, कानूनी प्रैक्टिस, कृषि आय और पेंशन शामिल हैं। इस्तीफे के बाद भी उन्हें पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी।

वेंकैया नायडू की कुल संपत्ति

वेंकैया नायडू 2017 से 2022 तक भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वेंकैया नायडू की कुल संपत्ति की सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नवीनतम जानकारी 2017-18 के वित्तीय वर्ष की है, जो उनके मंत्रालय के समय की घोषणा पर आधारित है।

उनकी संपत्ति मुख्य रूप से उनकी पत्नी उषा नायडू के नाम पर है। कुल अचल संपत्ति लगभग 8.80 करोड़ रुपये और चल संपत्ति लगभग 3.20 करोड़ रुपये है, जिससे कुल संपत्ति करीब 12 करोड़ रुपये बनती है। दायित्व घटाने के बाद शुद्ध संपत्ति लगभग 11.50 करोड़ रुपये है।

मोहम्मद हामिद अंसारी की संपत्ति

मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 12वें उपराष्ट्रपति थे, जिन्होंने 2007 से 2017 तक दो कार्यकालों में इस पद पर कार्य किया। मोहम्मद हामिद अंसारी की कुल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुमान है कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 8.5 करोड़ रुपये है।

भैरों सिंह शेखावत की संपत्ति

भैरों सिंह शेखावत ने 2002 से 2007 तक भारत के 11वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। भैरों सिंह शेखावत की कुल संपत्ति के बारे में उपलब्ध जानकारी साल 2002 के राज्या सभा चुनाव की घोषणा पर आधारित है, जब वे सांसद थे।

उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.5 करोड़ रुपये (तत्कालीन मूल्यांकन के अनुसार) थी, जो मुख्य रूप से कृषि भूमि और आवासीय संपत्ति पर आधारित थी।

Published on:
10 Sept 2025 03:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर