राष्ट्रीय

पत्नी का जीजा से अवैध संबंध, पति ने साथ देखा और फिर चार दिन बाद मिली लाश, ससुराल वाले फरार

बिहार के समस्तीपुर में एक युवक की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Dec 05, 2025
bihar crime news
मृतक मुनील कुमार और उसकी पत्नी प्रीति (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

बिहार के समस्तीपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार का आरोप है कि बेटे के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। मृतक की पहचान बेलभद्रपुर निवासी मुनील कुमार सहनी के रूप में हुई है। मुनील की मौत के बाद से उसके ससुराल वाले फरार है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

24 वर्षीय मुनील की शादी डेढ़ साल पहले अंगार घाटा थाना क्षेत्र के चैता रेवाड़ी गांव की निवासी प्रीति कुमारी से हुई थी। दोनों की 2 महीने की एक बेटी भी है। मुनील के परिवार का आरोप है कि प्रीति के उसके जीजा के साथ अवैध संबंध है और मुनील ने उन्हें संदिग्ध हालत में देख लिया था, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई।

30 नवंबर को ससुराल शादी में गया था मुनील

मुनील के भाई सुनील कुमार सहनी ने बताया कि, शादी के कुछ समय बाद से ही मुनील और प्रीति के बीच लड़ाई झगड़े होने शुरू हो गए थे। 30 नवंबर को महेसी गांव में प्रीति के बुआ के लड़के की शादी थी और दोनों उसमें गए थे। प्रीति का जीजा भी वहां आया था और शादी के दौरान मुनील ने प्रीति और उसके जीजा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद प्रीति और मुनील का झगड़ा होने लगा। उसने प्रीति को घर चलने कहा लेकिन वह नहीं मानी और अपनी मां के साथ उनके घर चली गई और मुनील वापस घर आ गया।

4 दिसंबर को ससुराल वालों ने जहर दे दिया

सुनील कुमार ने आगे कहा, 4 दिसंबर को प्रीति और उसकी मां ने मुनील को फोन करके बुलाया। वहां जाने पर उसका उनके साथ विवाद हो गया। उसी शाम मैंने मेरे भाई को फोन किया तो उसके साले ने फोन उठाया और गाली देकर फोन काट दिया। रात में हमें भाई को जहर देने की जानकारी मिली। यह पता चलते ही हम सब प्रीति के गांव पहुंचे तो हमें एक डॉक्टर के यहां मेरे भाई का शव पड़ा मिला और उसके ससुराल वाले फरार हो गए थे।

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

मुनील के परिवार को शक है कि, ससुराल वालों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जहर देकर मार दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि, मुनील ने खुद जहर खाया है या उसे जहर दिया गया यह अभी साफ नहीं हो पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार ने अभी तक आगे की कार्रवाई के लिए आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।

Updated on:
05 Dec 2025 03:41 pm
Published on:
05 Dec 2025 03:10 pm
Also Read
View All
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में होने वाला है फेरबदल? ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीतारमण का बदल सकता है विभाग

अकाल तख्त ने बुलाया तो कबूल किया सब, पंजाब MLAs ने कहा- बिना पढ़े-समझे किया बिल का समर्थन, क्या है पूरा मामला?

Monsoon 2026: जून में 551 जिलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ बुवाई पर संकट, कई राज्यों में हीटवेव तो पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर

Coal Pollution Impact: कोयला बिजलीघरों का धुआं बन रहा सोलर एनर्जी का दुश्मन, रिपोर्ट में भारत को सबसे बड़ा झटका

भारत दौरे पर आएंगी जापान की पीएम सनाए ताकाइची, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा, व्यापार और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगी अहम बातचीत