राष्ट्रीय

Crime News: मां के सामने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 पुलिसकर्मियों की करतूत ने पूरे राज्य में मचाई खलबली!

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में दो पुलिसकर्मियों पर आंध्र प्रदेश की एक 25 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है। दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। पीड़िता और उसकी मां फल बेचने के लिए तिरुवन्नामलाई आई थीं।
2 min read
Oct 01, 2025
Crime: स्कूल के प्राचार्य की शर्मनाक करतूत, छात्रा को किया बैड टच, एफआईआर दर्ज

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आंध्र प्रदेश की एक 25 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगा है। इस दुर्दांत घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

पुलिस के हवाले से एनडीटीवी ने बताया कि पीड़िता और उसकी मां फल बेचने के लिए आंध्र प्रदेश से तिरुवन्नामलाई आईं थीं। देर रात दोनों अपनी गाड़ी रोककर किसी सड़क किनारे किसी का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान, गश्त पर तैनात दो पुलिसकर्मी उनके पास पहुंच गए।

इसके बाद, पुलिसकर्मी जबरन दोनों को एक सुनसान जगह पर लेकर चले गए, जहां बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल डी। सुरेशराज और पी। सुंदर के रूप में हुई है।

मामले से राज्य में फैला आक्रोश

इस मामले से राज्य में आक्रोश फैल गया है। विपक्ष के नेता और अन्नाद्रमुक प्रमुख के पलानीस्वामी ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की कानून व्यवस्था पर एक "काला धब्बा" है।

तमिलनाडु में दुष्कर्म की बड़ी घटना

बिहार की एक महिला चिकित्सक के साथ साल 2022 में वेल्लूर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। महिला डॉक्टर के साथ पांच दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

इस मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

पीड़िता घटना के समय अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी, तभी ऑटो चालक और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके अलावा, तमिलनाडु में एक नर्सिंग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस के बाद हुई है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। यह घटना सितंबर 2024 में हुई थी।

Updated on:
01 Oct 2025 11:47 am
Published on:
01 Oct 2025 11:47 am