राष्ट्रीय

Killer Nurse: प्यार के लिए क्रूर बनी बेटी, नर्सिंग स्किल का इस्तेमाल कर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

Overdose: तेलंगाना में नर्स बेटी ने प्रेम प्रसंग के चलते माता-पिता की हत्या की; नर्सिंग स्किल का गलत इस्तेमाल कर 'आर्टासिल' इंजेक्शन से दी दर्दनाक मौत।

2 min read
Jan 29, 2026
तेलंगाना विकाराबाद में नर्स ने माता पिता को ओवरडोज इंजेक्शन लगाया। (फोटो: AI Generated)

Professional Training: तेलंगाना के विकाराबाद जिले (Vikarabad Double Homicide) से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एक बेटी, जिस पर बीमारों की सेवा करने की जिम्मेदारी थी, उसने अपने ही माता-पिता की जान लेने के लिए अपने पेशेवर ज्ञान का दुरुपयोग किया। पुलिस ने 25 वर्षीय नर्स सुरेखा (Telangana Nurse Murder Case) को अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेखा संगारेड्डी के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। उसे दवाओं और उनके प्रभाव की गहरी समझ थी। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसने अपने माता-पिता 'लक्ष्मी (54) और दशरथ (58)' को मौत की नींद सुलाने के लिए 'आर्टासिल' नामक बेहोशी की दवा का इंजेक्शन (Artacil Injection Overdose) लगाया। उसने यह इंजेक्शन अत्यधिक मात्रा (ओवरडोज) में दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

Alzheimer’s में नाम भूला, लेकिन प्यार रहा याद: 39 साल बाद पत्नी को फिर किया प्रपोज, दुबारा रचाई शादी

प्रेम प्रसंग का विरोध बना हत्या की वजह

सुरेखा की इस खौफनाक साजिश के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये एक युवक से हुई थी, जो दूसरी जाति का था। जब उसने अपने माता-पिता को इस रिश्ते के बारे में बताया, तो उन्होंने कड़ा विरोध किया। घर में आए दिन होने वाले झगड़ों और अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने की जिद में सुरेखा ने उन्हें रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

बहाने से लगाया मौत का इंजेक्शन

24 जनवरी की रात सुरेखा ने अपनी साजिश को अंजाम दिया। उसने अपने माता-पिता से कहा कि वह उनके शरीर के दर्द को कम करने के लिए इंजेक्शन लगा रही है। अपनी बेटी पर भरोसा करते हुए उन्होंने इंजेक्शन लगवा लिया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यही उनकी आखिरी रात होगी। इंजेक्शन लगते ही दोनों बेहोश हो गए और कुछ ही देर में उनके प्राण निकल गए।

भाई को बताने के बाद ऐसा खुला राज

खुद को संदेह से बचाने के लिए सुरेखा ने नाटक रचा और अपने भाई को सूचना दी कि माता-पिता बेहोश हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, घर की तलाशी के दौरान पुलिस को इस्तेमाल की गई सिरिंज और दवा की खाली बोतलें मिलीं। मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद सुरेखा टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Updated on:
29 Jan 2026 01:29 pm
Published on:
29 Jan 2026 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर