राष्ट्रीय

साइक्लोन ‘असानी’ की बढ़ रही है रफ्तार, इन 8 राज्यों में तबाही की आशंका, IMD का अलर्ट जारी

Cyclone Asani : चक्रवाती तूफान असानी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2022, 9:59 AM IST
Cyclone Asani
Cyclone Asani

Cyclone Asani : बंगाल की खाड़ी में उठा ‘असानी’ चक्रवात लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है और खतरनाक होता जा रहा है। असानी उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि इसकी रफ्तार में थोड़ी कमी आई है, लेकिन इसका खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक आठ राज्यों में यह तबाही मचा सकता है। चक्रवाती असानी की वजह से 10 से 13 मई के तक केरल, मण्पिुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इससे पहले आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था। प्रशासन की तरफ से तूफान से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

आज पहुंचेगा ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट
तूफान असानी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंच जाएगा। इस दौरान हवा 115 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तर से चलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर के अनुसार, चक्रवाती तूफान असानी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा और पुरी के लगभग 590 दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। असानी आसनी पुरी के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 590 किमी और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, चक्रवाती तूफान असानी उत्तर-पश्चिम की ओर से जा रहा है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार है। इस दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय,नागालैंड , असम, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, केरल, दक्षिण कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से टकरा सकता है 'असानी', बिहार-झारखंड वालों को भी रहना होगा अलर्ट




यहां तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार- पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आने वाले तीन दिनों में बारिश की होगी। बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

असानी में फंसे 11 मछुआरे को बचाया
भारतीय तटरक्षक बल ने चक्रवात असानी के कारण खराब मौसम के बीच ओडिशा के गंजम जिले के सोनापुर समुद्र तट के पास बंगाल की खाड़ी में फंसे 11 मछुआरों को सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया गया है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी. के. जेना ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजाग से नाव में सवार 11 मछुआरे गंजम जिले के पति सोनपुर समुद्र तट के पास फंस गए। उनको सुरक्षित बचा लिया गया।

बिहार और पूर्वी यूपी में अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान 'असानी' की आशंका को देखते हुए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। तूफान से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। विभाग ने कहा है कि इस तूफान से निबटने के लिए हर संभव आवश्यक कार्रवाई की जाए और सतत निगरानी रखी जाए। बिहार में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। असानी चक्रवात से उत्पन्न स्थिति में बिहार के कई जिलों में तेज या हल्की हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश वज्रपात के आसार।

Published on:
Also Read
View All
​​​​​रोहित पवार के आरोपों पर एकनाथ शिंदे का पलटवार, बोले- किसी के साथ फोटो होना समर्थन का सबूत नहीं, उद्धव ठाकरे को भी घेरा

मां ने लड़ा था एपीजे अब्दुल कलाम के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव, बेटी ने लड़ी बिलकिस बानो के लिए लड़ाई

Gujarat Crime: आधी रात प्रेमी के साथ खेत पहुंची विवाहिता, बदनामी के डर से मां ने जन्म लेते ही घोंट दिया नवजात बेटी का गला

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने BJP-RSS पर साधा निशाना, बोले- नफरत लोगों को प्यार से दूर रखती है

सुप्रीम कोर्ट में एकनाथ शिंदे गुट का पलटवार, वकील ध्रुव मेहता बोले- अलग राय रखने पर विधायक को अयोग्य नहीं ठहरा सकते