राष्ट्रीय

दुनिया के इन 5 देशों में आते हैं सबसे ज्यादा चक्रवात, जानें क्यों तबाही मचाने आ रहा साइक्लोन बिपरजॉय?

Cyclone Biparjoy : साइक्लोन बिपरजॉय से पहले कई चक्रवात देश में आ चुके हैं। हालांकि दुनिया के पांच ऐसे देश हैं, जहां सबसे ज्यादा चक्रवाती तूफान तहलका मचाते हैं। वहां के इलाके प्राकृतिक आपदा से लगातार जूझते रहते हैं।  
3 min read
• •
Updated: 14 Jun 2023, 2:45 PM IST
cyclone_biparjoy_live_location_gujarat_update_most_storms_come_in_these_5_countries_including_china_of_the_world.jpg

Cyclone Biparjoy : भारत के तटीय इलाकों में साइक्लोन 'बिपरजॉय' (Cyclone Biparjoy) को लेकर हलचल तेज हो गई है। यह चक्रवात विकराल रूप के साथ अब गुजरात के करीब पहुंच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्‍य में साइक्‍लोन का लैंडफाल गुरूवार 15 जून को होना है। ऐसे में राज्‍य के कई हिस्‍सों के लिए 14 और 15 जून काफी भारी समय होने वाला है। जाहिर है कि चक्रवात की शुरुआत समुद्र के गर्म क्षेत्र से ही होती है। जब गर्म हवा तेजी से ऊपर आती है, जो उसको नमी मिलती है, जिससे बाद में घने बादल बन जाते हैं। ऐसे में खाली हुई जगह को भरने के लिए नम हवा तेजी से नीचे आती है और फिर ऊपर की ओर उठती है। इसी का भयानक रूप चक्रवात बनता है, जो अपने साथ तबाही लाता है।



साइक्लोन बिपरजॉय कोई पहला चक्रवात नहीं है। इससे पहले भी कई चक्रवात इंडिया में तबाही मचा चुके हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे ज्यादा तूफान किस देश में आते हैं? आखिर कौन से शहर और क्षेत्र इस प्राकृतिक आपदा से लगातार जूझते रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया में कौन सी जगहें हैं, जहां सबसे ज्यादा तूफानी हवांए चलती हैं।



चीन

अब तक जो तथ्य आए हैं, उनके मुताबिक, चीन में पूरे साल के लिए टाइफून सीजन रहता है। यही वजह है कि चीन ने सबसे ज्यादा तूफान का अनुभव किया है। अब तक चीन में जो तूफान आए थे उनमें सबसे ज्यादा खतरनाक तूफान सौमई था, जिसने 2006 की गर्मियों में कई लोगों की जान ले ली थी। दरअसल, जुलाई में उष्णकटिबंधीय तूफान बिलिस के दौरान 600 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। वहीं अगस्त की शुरुआत में टाइफून प्रापिरून ने करीब 80 लोगों की जान ली। ये देश में उस साल का छठा चक्रवात तूफान था।



जापान

जापान में भी जलवायु और भूगोल के चलते कई बार भूकंप, आंधी जैसी प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। सितंबर 1959 में एक शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात (टाइफून वेरा) जापान से टकराया था, जिसे देश में अब तक के सबसे घातक तूफान के रूप में दर्ज किया गया था, जो लो-एंड कैटेगरी 5 का तूफान था। यह जापान के इतिहास का सबसे घातक तूफान था।



फिलीपींस

फिलीपींस में अब तक का सबसे खतरनाक उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में से एक टाइफून हैयान रहा है। इस तूफान का एक और नाम सुपर टाइफून योलान्डा भी रहा है। हैयान ने दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया था। इस तूफान ने सिर्फ फिलीपींस में ही 6,300 लोगों की जान ले ली थी। यह रिकॉर्ड किए गए सबसे घातक तूफानों में से एक है।



संयुक्त राज्य अमरीका

संयुक्त राज्य अमरीका हमेशा से ही अटलांटिक महासागर या मेक्सिको की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले तूफानों से प्रताड़ित रहता है। यहां 1851 के बाद से आए 292 तूफानों में से फ्लोरिडा 41% से अधिक प्रभावित हुआ। वहीं 1900 में जब संयुक्त राज्य अमरीका में अब तक का सबसे खौफनाक तूफान आया था, जो पांचवां सबसे घातक अटलांटिक तूफान भी था।



मेक्सिको

मेक्सिको की सीमा पर लगने वाले प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी (उत्तरी अटलांटिक महासागर) की वजह से यहां बड़े चक्रवात और तूफान आते रहते हैं। गर्मियों के दौरान जब उत्तरी गोलार्ध का तापमान अपने उच्चतम स्तर पर होता है, तो बड़े चक्रवात और तूफान का खतरा बढ़ जाता है। 1959 में मेक्सिको में आया तूफान सबसे खराब प्राकृतिक आपदाओं में से एक था।

Updated on:
14 Jun 2023, 2:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All