राष्ट्रीय

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया डीए

7th Pay Commission: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बड़ा गिफ्ट दिया है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2022, 5:14 PM IST
Dearness allowance (DA) hiked by 4% for central government employees, pensioners7
Dearness allowance (DA) hiked by 4% for central government employees, pensioners

DA Hike: यूनियन कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 4 फीसदी तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इससे अब DA 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। इस वृद्धि से 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। यूनियन कैबिनेट ने इससे पहले मार्च में सातवें वेतन आयोग के तहत DA में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी।

दरअसल, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में यूनियन कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई से जुड़े भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई। इस दौरान सरकार ने गरीबों के लिए मुफ़्त राशन की योजना को तीन महीने और बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी दी।


सरकार द्वारा DA में 4 फीसदी वृद्धि से कुल महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया है। इसका अर्थ है कियदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है तो उसे 21,622 रुपये DA मिलेगा। फिलहाल ये 34 फीसदी की दर के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रही है। 4 फीसदी की बढ़ोतरी से 19,346 में DA 2,276 रुपये और बढ़ जाएगा जिससे सालाना करीब 27,312 रुपये तक कुल राशि बढ़ेगी।

यदि किसी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो उसे 34 फीसदी के हिसाब से 6120 रुपये प्रति माह मिलते हैं। 38 फीसदी के हिसाब से अब ये राशि 6840 रुपये हो जाएगी। इसका मतलब है कि मासिक वेतन में 6840- 6120 = 720 रुपये की वृद्धि प्रति माह होगी जबकि वार्षिक वेतन में वृद्धि 720X12 = 8640 रुपये होगी।


महंगाई भत्ता किसी वेतन का हिस्सा होता है और ये कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित प्रतिशत होता है उसी के आधार पर कर्मचारी को DA मिलता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है जो समय समय पर बढ़ाया जाता है।


डीए वृद्धि से केंद्र सरकार के लगभग 52 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा। बता दें कि मार्च में केंद्र सरकार ने 3 फीसदी तक महंगाई भत्ता बढ़ाया था जिससे कुल महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था और अब ये 4 फीसदी बढ़कर 38 फीसदी हो गया है।

Updated on:
28 Sep 2022, 5:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रेमी की खातिर सिंधिया से सगाई तोड़ने वाली राजकुमारी इंदिरा ने कैसे जीती प्यार की जंग, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

संसद का विशेष सत्र और परिसीमन की सियासत, सरकार के सामने क्या चुनौतियां; महिला आरक्षण पर अब आगे क्या?

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, 5 राज्यों में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

भारत में खाद्यान्न उत्पादन कैसे बढ़ा रहा है देश की कृषि ताकत? चावल, गेहूं से लेकर दलहन-तिलहन तक जानिए पूरी तस्वीर

YouTube वीडियो क्यों हटाता है? जानिए कम्युनिटी गाइडलाइंस, बच्चों की सुरक्षा और AI मॉडरेशन से जुड़े नियम