भोपाल. स्कूली बच्चों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रहीं हैं. इसमें कई तरह की छात्रवृत्ति योजनाएं भी हैं. ऐसी ही एक योजना राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना है जिसके अंतर्गत सरकार चुने हुए विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए हर साल हजारों रूपए देती है. राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थी को छात्रवृति अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण करने तक प्राप्त होती है। इस योजना के लिए पंजीयन की प्रक्रिया चालू है.