राष्ट्रीय

उकसाया तो भुगतना होगा अंजाम’ कोरिया से रक्षा मंत्री ने भारत की ओर आंख उठा कर देखने वालों को चेताया

Vikram 32-bit chip: सियोल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाषण के दौरान विरोधियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति और 'विक्रम 32-बिट' चिप की सफलता को दुनिया के सामने रखा।

2 min read
May 20, 2026
सियोल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह । ( फोटो: ANI)

Transformational Decade : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए देश की बदलती वैश्विक ताकत का उल्लेख करते हुए दुश्मन देशों को ललकारा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजबूत जनविश्वास, तकनीकी क्रांति और मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों के दम पर भारत एक अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिसे अब दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती।

ये भी पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथसिंह को अपनी शक्तियां देंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री! पहलगाम हमले पर बड़ा बयान

अर्थशास्त्री भारत के विकास को कल्याणकारी राजनीति का मॉडल मान रहे

अपनी तीन दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में वियतनाम से मंगलवार को सियोल पहुंचे रक्षा मंत्री का स्वागत राजदूत गौरांगलाल दास ने किया। भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थशास्त्री आज भारत के विकास को जनकल्याणकारी राजनीति का एक नया वैश्विक मॉडल मान रहे हैं। पिछले 12 वर्षों में देश ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसने नागरिकों में एक विकसित राष्ट्र बनने का अटूट भरोसा जगाया है।

सेमीकंडक्टर और 'मेक इन इंडिया' की बड़ी सफलता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के वादे के मुताबिक भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाई है। 'सेमीकॉन इंडिया 2025' सम्मेलन में पेश की गई भारत में निर्मित 'विक्रम 32-बिट' चिप इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। अब सुई से लेकर टैंक तक सब कुछ भारत में खुद बन रहा है।

विरोधियों को सख्त चेतावनी और राजनीतिक स्थिरता

देश की राजनीतिक स्थिरता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को बार-बार मिल रहा जनसमर्थन सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि उनके प्रति जनता के सर्वोच्च विश्वास का प्रतीक है। इसके साथ ही रक्षा तैयारियों पर उन्होंने विरोधियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि कोई भी भारत को कमजोर समझने की भूल न करे; यदि किसी ने उकसाया या चुनौती दी, तो भारत उसका मुंहतोड़ और दृढ़ता से जवाब देगा। आज देश में बेहद सस्ता डेटा और यूपीआई (UPI) क्रांति हर नागरिक तक पहुंच चुकी है, जिसे अब दुनिया के कई अन्य देश भी अपना रहे हैं। वहीं अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 की सफलता भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य की गवाह बनी है। ( इनपुट : ANI)



Also Read
View All