राष्ट्रीय

Delhi AAP Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Delhi AAP Candidate First List Out: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए आम आदमी पार्टी ने 11 कैंडिडेट्स की फर्स्ट लिस्ट जारी कर दी है।आइए जानते हैं कि दिल्ली में किस नेता को किस सीट से उम्मीदवार बनाया है-

2 min read
Delhi AAP Candidate First List

Delhi AAP Candidate First List Out: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए आम आदमी पार्टी ने 11 कैंडिडेट्स की फर्स्ट लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि दिल्ली में चुनाव होने में अभी तीन महीने बाकी है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने अभी चुनावी कार्यक्रमों की भी घोषणा नहीं की है। इससे पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर AAP ने सबको चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में किस नेता को किस सीट से उम्मीदवार बनाया है-

किसे कहां से मिला टिकट?

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की फर्स्ट लिस्ट जारी कर दी है, फर्स्ट लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें अनिल झा, वीर सिंह धींगान और सोमेश शौकीन का भी नाम। ये लोग हाल ही में AAPमें शामिल हुए हैं। बता दें कि दूसरी पार्टियों से AAP में शामिल हुए जिन 6 नेताओं को टिकट मिला है, उन्हें खुद अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में शामिल कराया था।इनमें 2 ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो BJP से विधायक रह चुके हैं।

AAP Candidates first list

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट-

किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे

छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे

रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी

विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे

सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे

लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे

बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे

करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे

मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे

घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे

सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे

Also Read
View All

अगली खबर