राष्ट्रीय

Delhi Pollution: दिल्ली में हल्के कोहरे के साथ हवा हो रही जहरीली, AQI 300 के पार

दिल्ली की हवा में जहर घुलना बंद नहीं हो रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 400 के पार पहुंच गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2024, 9:13 AM IST
Feature image

बीते कुछ दिनों से दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। दिल्ली वासियों को खासतौर पर बच्चे और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने के दौरान सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की शुरुआत से पहले दिल्ली की हवा बेहद खराब होती जा रही है। खराब AQI के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बुधवार यानी 6 नवंबर को दिल्ली का AQI 352 पहुंच गया था।

दिल्ली के आस पास कितना AQI

दिल्ली का AQI दिन प्रतिदिन बेहद खराब स्थिति पर पहुँचता जा रहा है। केंदीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7.30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 352 रहा। दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 234, गुरुग्राम में 304, गाजियाबाद में 276, ग्रेटर नोएडा में 274 और नोएडा में 266 एक्यूआई रहा।

कई इलाकों में 400 पार AQI

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर मापा गया, जिसमें आनंद विहार में 425, बवाना में 412, मुंडका में 419, एनएसआईटी द्वारका में 447 और वजीरपुर में 421 एक्यूआई दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली एनसीआर के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच में दर्ज किया गया।

Updated on:
7 Nov 2024, 9:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई