26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holiday: दिल्ली में इस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, स्टूडेंट्स को मिलेगा ‘Pollution Break’

दिल्ली के स्कूलों में स्टूडेंट्स को नवंबर में पॉल्यूशन ब्रेक मिलता है। अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण पॉल्यूशन ब्रेक रखा जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 10 Nov 2024, 8:49 PM IST

Holiday: समर हॉलिडे (Summer Holidays), विंटर हॉलिडे (Winter Holidays) सभी ने सुना होगा लेकिन क्या आपने पॉल्यूशन ब्रेक (Pollution Break) के बारे में सुना है, जी हां दिल्ली के स्कूलों में स्टूडेंट्स को नवंबर में पॉल्यूशन ब्रेक मिलता है। दरअसल अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण पॉल्यूशन ब्रेक रखा जाता है। दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 300 से ऊपर है। बढ़ते AQI की वजह से यहाँ पर लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं।

पॉल्यूशन ब्रेक की शुरुआत

दरअसल 2023 में दिल्ली, नोएडा और वहां के आस-पास की जगहों में बढ़े हुए पॉल्यूशन को देखते हुए स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों को 1 हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया था। और अब इस साल भी प्रदूषण को देखते हुए पेरेंट्स की तरफ से स्कूलों को बंद करने की डिमांड रखी जा रही है। पेरेंट्स के मुताबिक बच्चों को घर से बाहर भेजना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा होगा।

कब मिलेगी छुट्टियां

दिल्ली में एवरेज एक्यूआई 450 पार होते ही GRAP 4 लागू कर दिया जाएगा। और GRAP 4 लगते ही सरकार की तरफ से स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद कर देती है। पिछले साल पॉल्यूशन ब्रेक लगने पर स्कूलों में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था कर दी गई थी ताकि स्टूडेंट्स का सिलेबस पूरा हो सके। इस साल भी पॉल्यूशन ब्रेक की वजह से क्लासेस ऑनलाइन मोड में शिफ्ट की जा सकती हैं। कई स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली और आउटडोर गेम्स पर रोक लगा दी गई है।

कब मिलेगी सरकारी छुट्टी?

दीवाली पर लॉन्ग वीकेंड मिलने के बाद अब लगभग सभी स्कूल कॉलेज खुल चुके हैं। लेकिन बिहार और झारखंड में छठ पूजा 2024 के चलते कई स्कूल अभी भी बंद हैं। दिल्ली की CM आतिशी ने भी आज यानी 7 नवंबर 2024 को छठ पूजा के अवसर पर सरकारी छुट्टी का आदेश दिया है। आज दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

ये भी पढ़े: LMV ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए Supreme Court का बड़ा फैसला, जानें ट्रांसपोर्ट वाहन चला सकते हैं या नहीं?

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग