राष्ट्रीय

Delhi AQI Today: दिल्ली ही नहीं, इन बड़े शहरों में भी हवा का बुरा हाल! AQI लिस्ट में मुंबई सबसे आगे!

India Air Quality Index: राजधानी की हवा में PM2.5 और PM10 की मौजूदगी लोगों की सेहत के लिए चुनौती बनी हुई है। देश के प्रमुख शहरों के आंकड़े बताते हैं कि वायु प्रदूषण अब किसी एक महानगर तक सीमित समस्या नहीं रह गया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 8:55 AM IST
Delhi AQI Today
Delhi AQI Today : मुंबई 291, पुणे 257… देखें आपके शहर की हवा का हाल!(फोटो सोर्स:X/airnewsalerts)

Delhi Air Pollution: नई दिल्ली का मौसम भले थोड़ा खुशनुमा लगे, लेकिन हवा अब भी साफ नहीं है। 25 अक्टूबर 2026 की सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 127 रहा, जो साफ तौर पर “मध्यम” श्रेणी में आता है। सबसे बड़ा सिरदर्द है, हवा में तैरते बारीक कण PM2.5 और PM10। और हैरानी की बात ये है कि मुंबई और पुणे जैसे शहरों में तो हालात और बिगड़े दिखे।

India Air Quality Index: दिल्ली में PM2.5 का स्तर 68, PM10 पहुंचा 101

अब थोड़ा विस्तार से रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 8:21 बजे राजधानी का AQI 127 था। डैशबोर्ड ने इसे ‘खराब’ बताया, जबकि देश के मानकों के हिसाब से 127 “मध्यम” ही है। नियम यही कहते हैं 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’।

दिल्ली में PM2.5 का स्तर 68 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और PM10 का स्तर 101 दर्ज हुआ। इसके अलावा, हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड 1,629 पीपीबी, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड 14 पीपीबी, सल्फर डाइऑक्साइड 2 पीपीबी और ओजोन 1 पीपीबी रही।

क्या है PM2.5 और PM10 का खतरा?

PM2.5 असल में महीन कण होते हैं, जो आसानी से सांस के रास्ते फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। इनका असर लंबे वक्त तक बना रहे, तो सांस लेने में परेशानी और दिल से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। PM10 में सड़क की धूल और कंस्ट्रक्शन साइट्स से उड़ते कण भी शामिल होते हैं। दिल्ली की हवा खराब होने के पीछे बड़ा हाथ वाहनों की धुआँ, निर्माण स्थलों की धूल, फैक्ट्रियों से निकलता धुआं, कचरा जलाना और बदलता मौसम है। और जब सर्दी शुरू होती है, तो हवा की रफ्तार धीमी पड़ जाती है नतीजा, प्रदूषण बढ़ जाता है।

India Air Quality Index: अब जरा दूसरे शहरों की तस्वीर भारत के प्रमुख महानगरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

मुंबई का AQI 291, पुणे का 257 और कोलकाता का 175 रहा। अहमदाबाद 163 पर, हैदराबाद 82, चेन्नई 65 और बेंगलुरु सिर्फ 31 पर है। यानी दिल्ली की हवा बाकियों की तुलना में “कम खराब” दिखी, लेकिन परेशानी खत्म नहीं हुई। फिर भी, ये आंकड़े हर पल बदल सकते हैं। शहरों की तुलना करते हुए ये देखना जरूरी है कि डेटा किस समय का है, उसे कहां से मापा गया, पैमाना क्या था।

क्रम संख्याशहर का नामएयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)वायु गुणवत्तातापमान (°C)आर्द्रता (%)
1अहमदाबाद163मध्यम35°C17%
2बेंगलुरु31अच्छा24°C78%
3चेन्नई65संतोषजनक27°C80%
4हैदराबाद82संतोषजनक30°C40%
5कोलकाता175मध्यम31°C39%
6मुंबई291खराब29°C66%
7नई दिल्ली127मध्यम34°C17%
8पुणे257खराब33°C29%

प्रदूषण से बचाव के लिए क्या करें?

तो क्या करें? डॉक्टर और एक्सपर्ट्स की माने, जब हवा खराब हो तो बाहर जॉगिंग या लंबा सैर टाल दें। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और जिनको पहले से सांस या दिल की समस्या है, उन्हें खास ध्यान रखना चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो, तो अच्छी क्वॉलिटी का, पूरी तरह फिट बैठने वाला N95 मास्क जरूर पहनें।

यह रिपोर्ट www.aqi.in आधिकारिक वायु गुणवत्ता संबंधी स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है।

Updated on:
25 Oct 2026, 8:55 AM IST
Published on: