राष्ट्रीय

Delhi blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट, चौंकाने वाले खुलासे आए सामने

Delhi blast: शीर्ष सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को कई बातें बताई हैं, जो दिल्ली के लाल किले में हुए विस्फोट के बारे में शुरुआती निष्कर्षों के बाद सामने आईं।
2 min read
Nov 11, 2025
दिल्ली कार विस्फोट को सरकार ने माना आतंकी हमला
दिल्ली कार विस्फोट को सरकार ने माना आतंकी हमला (Photo: IANS)

Delhi blast: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले में सोमवार को हुए कार विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी पहलुओं से इसकी जांच की जा रही है। दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

दिल्ली ब्लास्ट मामले में नए खुलासे

शीर्ष सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को कई बातें बताई हैं, जो लाल किले में हुए विस्फोट के बारे में शुरुआती निष्कर्षों के बाद सामने आईं।

- यह आत्मघाती हमला नहीं था। संदिग्ध ने घबराहट में विस्फोट किया।
- बम पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था, इसलिए इसका प्रभाव सीमित रहा।
- विस्फोट से कोई गड्ढा नहीं बना और न ही कोई छर्रे या प्रक्षेपास्त्र मिले। विस्फोट के समय वाहन गतिमान था और आईईडी भारी जनहानि करने के लिए सुसज्जित नहीं था।
- माना जा रहा है कि दिल्ली-NCR और पुलवामा में कई स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के कारण संदिग्ध ने बढ़ते दबाव के चलते जल्दबाजी में कदम उठाया।
- संदिग्ध ने आत्मघाती कार बम विस्फोट के सामान्य पैटर्न का पालन नहीं किया-उसने न तो कार को लक्ष्य से टकराया और न ही जानबूझकर टक्कर मारी।
- एक बड़ा हमला टल गया, जिसका श्रेय अखिल भारतीय सतर्कता और संदिग्ध मॉड्यूल पर समन्वित कार्रवाई को जाता है।

NIA को सौंपी जांच

गृह मंत्रालय (MHA) ने मंगलवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट की जाँच राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को सौंप दी। पीटीआई के अनुसार, इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कार में सवार तीन लोग भी शामिल हैं। विस्फोट का मामला NIA को सौंप दिया गया है। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के कुछ घंटों बाद आया। अमित शाह ने दोपहर एक और सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई है। गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट की जांच कर रही हैं और वे घटना की गहराई से जांच करेंगी।

मृतकों के परिवारों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख की आर्थिक मदद

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। रेखा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है। इस घटना में मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपए, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। घायलों के इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी।'

Updated on:
11 Nov 2025 09:52 pm
Published on:
11 Nov 2025 09:52 pm
Also Read
View All