राष्ट्रीय

Delhi News: मच्छर भगाने की अगरबत्ती से आग का गोला बनी बस, कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत

Delhi Bus Fire: दिल्ली प्राइवेट बस में आग लगने से 25 वर्षीय कंडक्टर की जलकर मौत हो गई। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से आग लगी।
2 min read
Feature image
दिल्ली में बस हादसा (Video Screenshot)

Delhi Bus Fire: दिल्ली के विकासपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां देर रात एक प्राइवेट बस अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण हादसे में बस के कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो हादसे के वक्त बस के अंदर सो रहा था।

मच्छर की अगरबत्ती से भड़की आग

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कंडक्टर सुनील ने मच्छरों से बचने के लिए बस के अंदर अगरबत्ती जलाई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी अगरबत्ती से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।

खौफनाक वीडियो आया सामने

हादसे का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी बस धूं-धूं कर जलती दिखाई दे रही है। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को कई घंटे लग गए। आग पर काबू पाने के बाद जब बस के अंदर देखा गया, तो कंडक्टर सुनील की जलकर मौत हो चुकी थी। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

महज 28 दिन पहले ही सड़क पर उतरी थी बस

पुलिस के अनुसार, यह बस हरियाणा नंबर की प्राइवेट बस थी, जिसे महज 28 दिन पहले ही सड़क पर उतारा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कंडक्टर के शव को बस से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Updated on:
09 Feb 2026 02:44 pm
Published on:
09 Feb 2026 10:23 am
Also Read
View All
IAS बन सकते हैं, तो MLA-MP क्यों नहीं? रेवंत रेड्डी ने चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की उठाई मांग

‘प्रह्लाद जोशी सिर्फ अंतरिम शिक्षा मंत्री’, संजय राउत का दावा देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए होंगे बेस्ट

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, जानिए उनके सामने कौन-सी हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक