दिल्ली में करवाचौथ के मौके पर आसमान में बादलों का पहरा है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को चिंता है कि वो चांद का दीदार कैसे करेंगी।
नई दिल्ली। देशभर में आज करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा है। बता दें कि इस व्रत में महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए दिन भर बिना कुछ खाए रहती हैं, यहां तक की इस व्रत में पानी भी नहीं पिया जाता है। वहीं रात में चांद निकलने के बाद महिलाएं चांद का दीदार कर उसकी पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं।
कई इलाकों में हो रही बारिश
इस बार दिल्ली में करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए थोड़ी से परेशानी बढ़ गई हैं। दरअसल, दिल्ली में आसमान पर बादलों का पहला है। आसमान में बादल छाए होने के कारण कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में महिलाओं को चांद का दीदर करने में परेशानी हो सकती है। बता दें कि राजधानी दिल्ली और उससे सटे कुछ इलाकों में रविवार देर शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश की शुरुआत हो गई। इससे करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं थोड़ी परेशान नजर आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी आज दिन भर तेज हवाएं चलने के साथ देर शाम बारिश की चेतावनी दी थी। बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में बिजली भी गुल्ल हो गई है। ऐसे में व्रती महिलाओं की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।
चांद न नजर आने पर करें ये उपाय
मान्यत: है कि करवा चौथ व्रत के दिन अगर आपको चांद नजर नहीं आता है तो महिलाएं अगले दिन सूर्योदय के बाद भोजन कर सकती हैं। माना जाता है कि करवा चौथ के दिन अगर चंद्रमा नहीं दिखाई पड़ता तो महिलाएं भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर सकती हैं। चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करें और व्रत पूर्ण करें। चांद न नजर आने पर चंद्रमा का आह्वान करें और विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए व्रत पूर्ण करें।