Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली के राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली के राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।