CM Rekha Gupta: दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। वहीं नई दिल्ली के विधायक प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनी हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी दिल्ली की सीएम रही हैं।