Delhi New CM: दिल्ली में बीजेपी ने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी और प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम होंगे। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनी हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी मुख्यमंत्री रही हैं। रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाने के बाद विधायकों और पार्टी के नेताओं ने बधाई दी। वहीं सीएम बनाने के बाद रेखा गुप्ता ने आलाकमान का धन्यवाद दिया।